सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Training given to BJP workers

Chamoli News: भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया प्रशिक्षण

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 27 Mar 2026 04:44 PM IST
विज्ञापन
Training given to BJP workers
विज्ञापन
फोटाे
Trending Videos

पीपलकोटी/गोपेश्वर। भाजपा पीपलकोटी मंडल के बूथों के कार्यकर्ताओं को कई तरह का प्रशिक्षण दिया गया। मायापुर में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को भाजपा का इतिहास एवं विकास, कार्य विस्तार की हमारी दृष्टि, भाजपा की कार्य पद्धति, व्हाट्स ऐप नमो ऐप, बूथ प्रबंधन आदि का प्रशिक्षण दिया गया। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस मौके पर दायित्वधारी ऋषि प्रसाद कंडवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष रघुवीर बिष्ट, गजेंद्र रावत, राजेंद्र हटवाल, दायित्वधारी हरक सिंह नेगी, कुलदीप वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन जिला मीडिया संयोजक मोहन नेगी ने किया। संवाद

भाजपा महिला मोर्चा ने आयोजित किया शक्ति पूजन कार्यक्रम

गौचर। भाजपा महिला मोर्चा की ओर से नगर क्षेत्र में शक्ति पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। पार्टी की महिला मोर्चा अध्यक्ष पवित्रा बिष्ट के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में मातृ शक्ति की सहभागिता के साथ संस्कारों का संदेश दिया गया। मोर्चे की प्रदेश महामंत्री हिमानी वैष्णव ने सरकार के सकारात्मक प्रयासों के प्रभाव से महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए एकजुटता से पहल करने का आह्वान किया। इस दौरान शक्ति पूजन कर महिलाओं का सम्मान किया गया। इस मौके पर पार्टी की जिला उपाध्यक्ष आशा डिमरी, ब्लाॅक प्रमुख दीपिका मैखुरी, कांता रावत और दीपा भट्ट आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed