{"_id":"6a5b6903a391412028073568","slug":"two-weeks-on-doctors-from-the-plains-fail-to-reach-the-hills-chamoli-news-c-48-kpg1001-125308-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: दो सप्ताह बीते, मैदानी डॉक्टर नहीं चढ़ पाए पहाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: दो सप्ताह बीते, मैदानी डॉक्टर नहीं चढ़ पाए पहाड़
Sat, 18 Jul 2026 05:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sat, 18 Jul 2026 05:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-कर्णप्रयाग और सिमली में स्थानांतरित एक भी विशेषज्ञ डॉक्टर ने नहीं किया जॉइन
कर्णप्रयाग। स्वास्थ्य विभाग में हाल ही में हुए तबादलों के बाद कर्णप्रयाग उपजिला अस्पताल और सिमली महिला बेस अस्पताल में भेजे गए एक भी विशेषज्ञ चिकित्सक ने अब तक कार्यभार ग्रहण नहीं किया है। सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि कुछ चिकित्सकों ने अपने तबादले रुकवा लिए हैं जबकि कुछ ने अन्य स्थानों पर समायोजन करा लिया है।
तबादला सूची के अनुसार कर्णप्रयाग उपजिला अस्पताल को एक हड्डी रोग विशेषज्ञ और सिमली महिला बेस अस्पताल को तीन महिला रोग विशेषज्ञ सहित कुल छह चिकित्सक मिलने थे लेकिन एक पखवाड़ा बीतने के बाद भी किसी ने ज्वॉइन नहीं किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी अभिषेक गुप्ता ने बताया कि तबादला प्रक्रिया के तहत भेजे गए चिकित्सकों का इंतजार किया जा रहा है। वहीं, पूर्व प्रमुख राजेंद्र सगोई, पूर्व प्रधान हरीश चौहान और सिमली बेस संघर्ष समिति के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि सिमली महिला बेस अस्पताल में तीन महिला रोग विशेषज्ञों की तैनाती के बावजूद किसी ने कार्यभार नहीं संभाला जो पहाड़ी क्षेत्रों की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए चिंता का विषय है। इधर, कर्णप्रयाग उपजिला अस्पताल से एक वरिष्ठ चिकित्सक और एक सर्जन का तबादला हो चुका है। स्थानीय लोग सीएमएस सहित हड्डी रोग विशेषज्ञ का तबादला निरस्त करने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि यदि दो और चिकित्सक चले गए तो अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था प्रभावित हो जाएगी।