{"_id":"6a2a9aa420162f8b2f075c13","slug":"uou-adopts-maniguh-village-karnpryag-news-c-48-1-kpg1001-124449-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: यूओयू ने गोद लिया मणिगुह गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: यूओयू ने गोद लिया मणिगुह गांव
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 11 Jun 2026 04:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (यूओयू) के कर्णप्रयाग क्षेत्रीय केंद्र ने रुद्रप्रयाग जिले के ग्राम मणिगुह को गोद लिया है। बृहस्पतिवार को वहां जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। ग्राम प्रधान माणिक लाल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीण, युवा और विद्यार्थी शामिल हुए।
यूओयू की सहायक क्षेत्रीय निदेशक प्रियंका लोहानी ने बताया कि विश्वविद्यालय इन गांव में शिक्षा, स्वास्थ्य और कौशल विकास के कार्यक्रम चलाएगा। शिक्षा हर समस्या का प्रभावी समाधान है। निदेशक प्रो. गिरीजा पांडेय ने युवाओं को व्यावसायिक पाठ्यक्रमों और रोजगार की जानकारी दी। पांडेय ने कहा कि कौशल आधारित शिक्षा युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की कुंजी है। डॉ. एसएन ओझा ने जैवविविधता और कृषि संरक्षण पर प्रकाश डाला। वहीं निदेशक प्रो. गिरिजा पांडेय ने कर्णप्रयाग के क्षेत्रीय केंद्र और अध्ययन केंद्र महाविद्यालय का दौरा किया। उन्होंने व्यवस्थाओं, पत्रावलियों और पुस्तक भंडार का निरीक्षण किया। संवाद