फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Village Heads Protest After BDO Fails to Attend Meeting

Chamoli News: बैठक में बीडीओ के नहीं पहुंचने पर ग्राम प्रधान नाराज, प्रदर्शन किया

Mon, 22 Jun 2026 07:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 22 Jun 2026 07:45 PM IST
विज्ञापन
Village Heads Protest After BDO Fails to Attend Meeting
-प्रमुख के आश्वासन पर माने, वर्ष 2017 से 2026 तक मनरेगा का 2 करोड़ 15 लाख का रुका है भुगतान
विज्ञापन

देवाल। विकासखंड में मनरेगा के भुगतान के संबंध में आयोजित ग्राम प्रधानों की बैठक में बीडीओं के नहीं पहुंचने पर ग्राम प्रधानों ने खंड विकासधिकारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। इसी के साथ ही प्रधान संघ ने शीघ्र मनरेगा का भुगतान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
ब्लॉक में मनरेगा का 2017 से 2026 तक का कुल दो करोड़ 15 लाख का भुगतान लंबे समय से रुका हुआ है। यह बकाया राशि वर्तमान प्रधानों के समय की भी है जिसमें पिछले कार्यकाल का एक करोड़ 65 लाख व 2025- 26 का करीब 50 लाख कुशल मजदूर व सामग्री अंश का भुगतान है। सोमवार को प्रधान संघ ने मनरेगा के रुके हुए भुगतान के संबंध में ब्लॉक सभागार में बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में खंड विकास अधिकारी को भी उपस्थिति होना था। प्रधानों ने कहा कि सूचना के बावजूद दो घंटे के इंतजार के बाद जब बैठक में बीडीओ नहीं पहुंचे, तो ग्राम प्रधानों ने बीडीओ के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर इसे जनप्रतिनिधियों का अपमान बताया। नारेबाजी और प्रदर्शन देखते हुए ब्लॉक प्रमुख तेजपाल रावत के भुगतान करने के लिए आवश्यक कार्रवाई किए जाने के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ। प्रधान संघ ने प्रमुख को ज्ञापन सौपा। इस दौरान प्रधान संघ अध्यक्ष खिलाप बिष्ट, कविता मिश्रा, जानकी देवी, प्रियंका देवी, बिमला देवी, कलावती देवी, आलम राम, मनोज कुमार, जसपाल सिंह, खिलाप सिंह, भगत सिंह, प्रेमा देवी, सुनीता देवी, मीना देवी, कमल सिंह, बलवंत सिंह, यशवंत सिंह, राधा देवी, रुप सिंह कुंवर, जशवंत गड़िया, मीना देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वर्जन--
विभागीय कार्य से फील्ड में होने पर बैठक की सूचना देर से मिलने के चलते बैठक में शामिल नहीं हो पाया। अभी ब्लाक को करीब 58 लाख मिले हैं इसका भुगतान किया जा रहा है। शेष धनराशि शासन से निर्गत होने पर भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---जयवीर बैरवाण, बीडीओ देवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed