सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Villagers begin indefinite protest for road

Chamoli News: सड़क के लिए ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 07 Apr 2026 06:43 PM IST
विज्ञापन
Villagers begin indefinite protest for road
कीर्तिनगर ब्लॉक के धारी में सड़क की मांग को लेकर धरने पर बैठे बाग्यों के ग्रामीण। स्वयं
विज्ञापन
स्वीकृत तीन किमी धारी-बाग्यो मार्ग के निर्माण की उठाई मांग
Trending Videos

कहा- जल्द मांग पूरी नहीं हुई तो क्रमिक के बाद करेंगे आमरण अनशन
संवाद न्यूज एजेंसी
कीर्तिनगर। विकास खंड कीर्तिनगर के ग्राम पंचायत धारपंयाकोटी के अंतर्गत बाग्यों तोक के लिए स्वीकृत 3 किलोमीटर सड़क का निर्माण पांच साल बाद भी पूरा नहीं हो पाया है। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने धारी में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि लोनिवि मात्र ढाई किलोमीटर सड़क का ही निर्माण कर पाया है जबकि शेष मार्ग को अधूरा छोड़ दिया गया है। ऐसे में ग्रामीणों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे ग्रामीणों ने कहा कि इस संबंध में 9 मार्च 2026 को जिलाधिकारी टिहरी एवं अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, कीर्तिनगर को पत्र भेजकर सड़क का काम पूरा करने की मांग की थी। मगर इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक उनके गांव को सड़क से नहीं जोड़ा जाता तब तक उनका धरना जारी रहेगा। इसके बाद भी मांग पूरी नहीं की गई तो क्रमिक अनशन और उसके बाद आमरण अनशन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2021-22 में उक्त मार्ग का निर्माण कार्य शुरू हुआ था लेकिन आज तक निर्माण कार्य ढाई किलोमीटर से आगे नहीं बढ़ पाया है। पहले दिन धरने पर जोधा सिंह राणा, उत्तम सिंह राणा, उक्रांद के ब्लॉक अध्यक्ष रघुवीर सिंह पंवार, रेवत सिंह, चंदन सिंह, सौकानी देवी, पूजा देवी, आशा देवी, चैता देवी आदि बैठे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



कई तोक नहीं जुड़ पाए सड़क से
श्रीनगर। विकासखंड कीर्तिनगर के ग्राम पंचायत पठवाड़ा के कई गांव आज भी सड़क सुविधा से वंचित हैं। ग्रामीणों को सड़क तक पहुंचने के लिए आज भी आधा से एक किलोमीटर पैदल चलना पड़ रहा है। करीब एक दशक पूर्व पीएमजीएसवाई के तहत मंजाकोट, द्वारी, भैसवाड़ा, पठवाड़ा, घरगांव, सुंदरियाणा, डांडा, बुडाली गांवों आदि गांवों को जोड़ने के लिए नैनीसैण-पठवाड़ा सड़क का निर्माण किया गया था। मगर कई तोक आज भी मुख्य सड़क से दूर हैं। प्रधान यशोदा देवी ने बताया कि गांव के धाल्डा, पैसैण और विलांगरी तोक अभी तक सड़क से नहीं जुड़ पाए हैं। यदि यह सड़क सिल्काखाल क्षेत्र तक पहुंच जाती तो ग्रामीणों का अपने क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में आने जाने की लगभग 40 किलोमीटर दूरी कम हो जाती।पूर्व प्रधान रघुवीर सिंह बिष्ट, रमेश आदि ने लोक निर्माण विभाग से गांव के सभी तोकों को मार्ग से जोड़ने, सड़क को सोनी गांव तक विस्तारित करने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed