{"_id":"69d652d6422527108305539f","slug":"fairs-will-begin-in-pindar-valley-from-baisakhi-festival-karnpryag-news-c-48-1-kpg1001-122619-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: बैसाखी पर्व से पिंडरघाटी में होगा मेलों का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: बैसाखी पर्व से पिंडरघाटी में होगा मेलों का आगाज
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Wed, 08 Apr 2026 06:36 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नौ दिनों तक रहेगा उत्सव, ग्रामीण तैयारियों में जुटे
संवाद न्यूज एजेंसी
नारायणबगड़। बैसाखी पर्व से शुरू होने वाले पिंडरघाटी के परंपरागत बैसाखी मेलों की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बीते सोमवार को जौ की हरियाली डालने के साथ ही क्षेत्र के विभिन्न गांवों में होने वाले बैसाखी मेलों की तैयारियों में ग्रामीण जुटने लगे हैं। बैसाखी पर्व पर देव डोलियों, निशाणों को गंगा स्नान कराने के साथ ही पिंडरघाटी में मेलों का आगाज हो जाता है।
पूर्व प्रमुख यशपाल नेगी बताते हैं कि बैसाखी के पहले दिन थराली के कुलसारी में मलियाल थोक से मलियाल दानू, आदरा से महादेव और भटियाणा गांव से मां कुंवारी देवी की डोली और अन्य देवताओं के निशाण पिंडर नदी में गंगा स्नान के लिए पहुंचते हैं। इसी तरह नारायणबगड़ के पंती देदाणथल में भी कौब गांव से कौबेश्वर महादेव, मींग गांव से मींगेश्वर महादेव, माल गांव से मालेश्वर महादेव, असेड़ गांव से मृत्युंजय महादेव आदि की डोलियां और निशाण पहुंचते हैं।
बिखौती कर्ण महोत्सव 13 से, संगम पर होगी गंगा आरती
कर्णप्रयाग। अलकनंदा और पिंडर के संगम पर हर वर्ष होने वाले मेले में पालिका की ओर से पौराणिकता और परंपराओं लौटाने की तैयारी की है। इसी के तहत यहां संगम पर गंगा आरती की शुरुआत 14 अप्रैल से होगी। साथ ही स्थानीय एवं राज्य के कलाकारों के रंगारंग कार्यक्रम, कवि सम्मेलन व खेलकूद प्रतियोगिताएं भी होंगी। नगर पालिका परिषद की ओर से बिखौती कर्ण महोत्सव का आयोजन 13 अप्रैल को पैरूल पूजा एवं कलश यात्रा से किया जाएगा। नपा अध्यक्ष गणेश शाह, ईओ नरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि 13 अप्रैल को महिला मंगल दल, स्वयं सहायता समूह एवं स्कूली बच्चों के कार्यक्रम होंगे। वहीं स्टार नाइट में हेमा करासी, विवेक नौटियाल, सौरभ मैठाणी और जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। रन एंड फन, चित्रकला, पेंटिंग प्रतियोगिता एवं कवि सम्मेलन भी होगा। सीएम पुष्कर सिंह धामी सहित मंत्रियों और विधायकों को मेले के लिए आमंत्रित किया गया है। संवाद
Trending Videos