{"_id":"69dba52cfe0113657403fd0c","slug":"traffic-will-remain-closed-in-nandprayag-from-9-pm-to-5-am-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-118084-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: नंदप्रयाग में रात नौ से सुबह पांच बजे तक बंद रहेगी आवाजाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: नंदप्रयाग में रात नौ से सुबह पांच बजे तक बंद रहेगी आवाजाही
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sun, 12 Apr 2026 07:29 PM IST
विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे के वैकल्पिक सैकोट मार्ग का निरीक्षण करते पुलिस अधिकारी। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
फोटो
बदरीनाथ हाईवे पर भूस्खलन क्षेत्र में सुधारीकरण हुआ कार्य, रात में किया जाएगा काम
सीओ व यातायात निरीक्षक ने किया वैकल्पिक मार्ग का निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर नंदप्रयाग के पर्थाडीप भूस्खलन क्षेत्र में रविवार से सुधारीकरण कार्य शुरू किया गया है। इस कार्य से यातायात बाधित न हो इसलिए काम रात के समय किया जाएगा। इसके लिए यहां रात नौ बजे से सुबह पांच बजे तक वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। रात के समय वाहन नंंदप्रयाग-सैकोट-कोठियालसैंण बाईपास से रवाना होंगे।
नंदप्रयाग के पास पर्थाडीप में बदनीनाथ हाईवे पर दो साल से भूस्खलन हो रहा है। इससे यहां वाहनों की आवाजाही में दिक्कतें आती हैं। चारधाम यात्रा को देखते हुए एनएचआईडीसीएल की ओर से हाईवे के करीब 60 मीटर हिस्से पर सुधारीकरण कार्य शुरू कर दिया गया है। सुधारीकरण कार्य से हाईवे पर यातायात प्रभावित न हो इसलिए रात्रि के समय काम करने का निर्णय लिया गया है। पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से यहां पर रात नौ बजे से सुबह पांच बजे तक वाहनों की आवाजाही को प्रतिबंधित कर दिया है। इस दौरान वाहन नंदप्रयाग से सैकोट होते हुए कोठियालसैंण होते हुए आवाजाही करेंगे। रविवार को पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट और यातायात निरीक्षक दिगंबर उनियाल ने वैकल्पिक मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने स्थानीय बाजारों और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों से संवाद किया। उन्होंने लोगों से सड़क किनारे वाहनों को अव्यवस्थित ढंग से खड़ा न करने और वाहनों को चिह्नित व सुरक्षित स्थानों पर ही खड़ा करने के निर्देश दिए।
Trending Videos