सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Women of Maa Uma Shankari Sankari Sera won the tug of war competition

Chamoli News: मां उमा शंकरी सांकरी सेरा की महिलाओं ने जीती रस्साकशी प्रतियोगिता

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 12 Apr 2026 05:22 PM IST
विज्ञापन
Women of Maa Uma Shankari Sankari Sera won the tug of war competition
विज्ञापन
फोटो
Trending Videos

कर्णप्रयाग। बिखौती कर्ण महोत्सव में खेलों के दूसरे दिन रविवार को महिलाओं की रस्साकशी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में पांच टीमों ने प्रतिभाग किया। मां उमा शंकरी सांकरी सेरा की महिलाएं विजेता बनीं।
राजकीय इंटर काॅलेज के मैदान में रविवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष गणेश शाह ने किया। उन्होंने प्रतियोगिता की विजेता टीम को 5100 रुपये और उपविजेता टीम को 3100 रुपये के नकद पुरस्कार के साथ महोत्सव में सम्मानित करने की बात कही। महोत्सव के तहत दो दिन तक प्रतियोगिताएं हुईं लेकिन शुभारंभ और आयोजन पर नगर पालिका अध्यक्ष के साथ केवल तहसील वार्ड के सभासद ही मौजूद रहे। जबकि अन्य छह वार्डों के सभासदों ने आयोजन से दूरी बनाई। ऐसे में सभासदों की दूरी को लेकर नगर में राजनीतिक चर्चाएं तेज हैं। इस दौरान तहसील वार्ड के सभासद संपूर्णानंद डिमरी, जेई हरीश मैठाणी, खेल संयोजक प्रदीप भंडारी, मनोज जोशी, जीएस तोपाल, प्रदीप बिष्ट, सुरेंद्र रावत, ममता डिमरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed