सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   There is an increased interest in admission to government schools.

Chamoli News: सरकारी विद्यालयों में प्रवेश के लिए बढ़ा रुझान

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 12 Apr 2026 05:07 PM IST
विज्ञापन
There is an increased interest in admission to government schools.
विज्ञापन
थराली। विकासखंड के सरकारी विद्यालयों में प्रवेश के लिए छात्र-छात्राओं एवं अभिभावक उत्साह दिखा रहे हैं। बीते दस दिनों में सरकारी स्कूलों में करीब 625 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया है। ऐसे में शिक्षा विभाग के अधिकारी और शिक्षक भी उत्साहित हैं। खंड शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र ढोंडियाल ने बताया कि अब विद्यालय में बेहतर शैक्षणिक माहौल है। विकासखंड के कई बच्चे जवाहर नवोदय और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल हुए हैं। ऐसे में इस बार सरकारी स्कूलों में प्रवेश की संख्या बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि अब तक कक्षा छह में 251, कक्षा 9 में 168, माध्यमिक स्कूलों की अन्य कक्षाओं में 13 छात्र-छात्राओं, कक्षा 3 में 8 छात्र छात्राओं ने अन्य विद्यालयों से प्रवेश किया है। कक्षा 4 में 6 छात्र-छात्राओं, कक्षा 5 में 5 छात्र छात्राओं ने अन्य विद्यालयों से स्थानांतरण हो कर प्रवेश किया है। वहीं वाल वाटिका 10 नौनिहालों ने नामांकन किया है। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed