सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Warning of disconnection of electricity connection for non-payment of electricity bill

Chamoli News: बिजली बिल जमा न करने पर कनेक्शन काटने की चेतावनी

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 09 Mar 2026 06:17 PM IST
विज्ञापन
Warning of disconnection of electricity connection for non-payment of electricity bill
विज्ञापन
ज्योतिर्मठ। ऊर्जा निगम इन दिनों बकाया बिलों की वसूली के लिए विशेष अभियान चला रहा है। विद्युत वितरण उपखंड के अभियंताओं के नेतृत्व में टीमें क्षेत्र में भ्रमण कर बकायेदारों को बकाया जमा करने की हिदायत दे रही हैं। साथ ही बिल जमा न करने वालों के कनेक्शन काटने की भी चेतावनी दी जा रही है।
Trending Videos

जिन उपभोक्ताओं का लंबे समय से बिजली बिल बकाया है उनसे वसूली के लिए अवर अभियंता रमेश पंवार, आनंद सिंह, सूरज बिष्ट, सोहन बिष्ट के नेतृत्व में टीमें गठित की गई हैं। टीमें बकायेदारों के पास जाकर समय पर बिल जमा करने के लिए कह रहे हैं जिनके बिलों में किसी तरह की कोई समस्या है वे विद्युत वितरण उपखंड कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। जिन उपभोक्ताओं के विद्युत संयोजन लंबे समय से बंद हैं वे कनेक्शन कटवाने के लिए आवेदन करें ताकि अनावश्यक बकाया बिल की स्थिति न हो। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed