सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Wheat and potato crops destroyed by hailstorm

Chamoli News: ओलावृष्टि से गेहूं, आलू की फसलें नष्ट

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 13 May 2026 05:36 PM IST
विज्ञापन
Wheat and potato crops destroyed by hailstorm
विज्ञापन
फोटो
Trending Videos

प्रभावित किसानों ने की मुआवजे की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
नारायणबगड़/कर्णप्रयाग। नारायणबगड़ क्षेत्र के ऊंचाई वाले गांवों में मंगलवार देर शाम हुई ओलावृष्टि से गेहूं, आलू, प्याज, सेब और कीवी की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है।प्रभावित ग्रामीणों ने प्रशासन से फसलों की क्षति का मुआवजा देने की मांग की।

सणकोट गांव के पूर्व प्रधान प्रेम सिंह बुटोला ने बताया कि तेज हवाओं के साथ हुई ओलावृष्टि से सणकोट, ईडा, जाख और दीवार जैसे गांवों में गेहूं की तैयार फसलें जमीन पर बिछ गईं और बालियों के दाने झड़ गए। उन्होंने कहा कि आलू और प्याज की फसलें भी बरबाद हो गई हैं। इसके अलावा, सेब और कीवी के फलों को भी क्षति पहुंची है। सणकोट गांव के दर्शन सिंह, अव्वल सिंह, यशपाल सिंह, गोपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह, त्रिलोक सिंह, विमला देवी, गुड्डी देवी, मोहन सिंह, राजेंद्र सिंह, गंगा सिंह और महिपाल सिंह सहित कई किसानों की फसलें ओलावृष्टि से नष्ट हो गई हैं। काश्तकारों ने प्रशासन से राजस्व और कृषि विभाग की टीम भेजकर नुकसान का आकलन करने और उचित मुआवजा दिलाने की अपील की। वहीं कर्णप्रयाग विकासखंड के धल गांव के किसान गबर सिंह ने बताया कि ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed