{"_id":"69b6b72c499736d68105c662","slug":"women-became-enraged-when-alcohol-was-delivered-to-a-party-snatched-the-bottles-and-broke-them-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-117607-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: समारोह के लिए शराब पहुंचाने पर भड़कीं महिलाएंं, बोतलें छीनकर फोड़ दीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: समारोह के लिए शराब पहुंचाने पर भड़कीं महिलाएंं, बोतलें छीनकर फोड़ दीं
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sun, 15 Mar 2026 07:12 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
फरवरी माह में ग्रामीणों ने पाणा, ईराणी और झींझी गांव में शराब पर लगाया था प्रतिबंध
युवाओं को हिदायत देकर छोड़ा, दोबारा पकड़े जाने पर 51000 रुपये जुर्माना लगेगा
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। क्षेत्र में सार्वजनिक कार्यों में शराब पीने और पिलाने पर प्रतिबंध के बावजूद कुछ लोगाें की ओर से शादी समारोह के लिए गांव में शराब पहुंचाने पर ईराणी गांव की महिलाएं भड़क गईं। महिलाओं ने युवकों से शराब की बोतलें छीनकर फोड़ दीं। कहा कि शराब से क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है। इसके बाद भी कुछ लोगों की ओर से माहौल बिगाड़ने का काम किया जा रहा है। उन्होंने युवाओं को हिदायत देकर छाेड़ा, दोबारा पकड़े जाने पर 51000 रुपये जुर्माना लगेगा।
दरअसल बीते माह निजमुला घाटी के पाणा, ईराणी और झींझी गांव में महिला मंगल दल की ओर से सार्वजनिक कार्यों में शराब पीने और पिलाने पर प्रतिबंध लगाया गया। होली पर्व पर भी क्षेत्र में शराब नहीं पी गई। मगर बीते शुक्रवार को देर शाम क्षेत्र में शादी समारोह होने के कारण गांव के ही कुछ लोग शराब लेकर जा रहे थे जिन्हें महिला मंगल दल और युवक मंगल दल ने मौके पर जाकर शराब के साथ पकड़ गया। उन्होंने शराब की बोतलें छीनकर उन्हें मौके पर ही नष्ट कर दिया। महिला मंगल दल अध्यक्ष जयंती देवी और यमंद अध्यक्ष अंकित सिंह ने कहा कि ईराणी गांव में शराब पर पूर्ण प्रतिबंध है। शराब ला रहे युवाओं को हिदायत देकर छोड़ दिया गया है। चेतावनी दी यदि दोबारा गांव में शराब पहुंचाई गई तो 51000 रुपये जुर्माना वसूला जाएगा। इस मौके पर अनीता देवी, ऊषा, अंजना, विजय सिंह, धीरज सिंह आदि शामिल रहे।
इंसेट-
रविग्राम वार्ड में भी सार्वजनिक कार्यों में शराब पर प्रतिबंध
ज्योतिर्मठ। रविग्राम वार्ड के लोगों ने भी शराब को प्रतिबंधित करने का निर्णय लिया है। सार्वजनिक कार्य में शराब पिलाने पर 21 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया जाएगा। लोगों ने बैठक कर निर्णय लिया कि किसी भी सार्वजनिक कार्यों में शराब सहित मादक पदार्थ का सेवन प्रतिबंधित रहेगा। किसी व्यक्ति या परिवार की ओर से उल्लंघन करने पर 21 हजार का जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही संबंधित परिवार का सामाजिक बहिष्कार भी होगा। बैठक की लिखित सूचना पुलिस को भी दी गई। इस मौके पर सभासद प्रवेश डिमरी, ममंद अध्यक्ष गुड्डी देवी भुजवाण, पूजा समिति के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद डिमरी, सांस्कृतिक परिषद के अध्यक्ष महेंद्र नंबूरी, वन पंचायत सरपंच हर्षवर्धन भट्ट, भास्कर डिमरी, समीर डिमरी, वैभव सकलानी, अनिल डिमरी, उर्मिला बहुगुणा आदि मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos