सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Women's hostel facility will be available in Narayanbagad College

Chamoli News: नारायणबगड़ महाविद्यालय में मिलेगी महिला छात्रावास की सुविधा

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 26 Feb 2026 04:16 PM IST
विज्ञापन
Women's hostel facility will be available in Narayanbagad College
विज्ञापन
फोटो
Trending Videos

निर्माण कार्य अंतिम चरण में, 52 छात्राओं को मिलेगा लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
नारायणबगड़। विकासखंड के मींग में संचालित मगन लाल शाह राजकीय महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं को जल्द छात्रावास का लाभ मिल सकेगा। यहां महिला छात्रावास का निर्माण लगभग अंतिम चरण में है। इसके पूर्ण होने पर करीब 52 छात्राओं को लाभ मिलेगा।
मींग कस्बे में वर्ष 2020 से महाविद्यालय का संचालन हो रहा है। मौजूदा समय में महाविद्यालय में हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास, अर्थशास्त्र और राजनीति शास्त्र विषयों का अध्ययन किया जा रहा है। यहां श्रीगुरु, कड़ाकोट पट्टी सहित कई अन्य दूरस्थ गांवों से बच्चे उच्च शिक्षा के लिए पहुंचते हैं। वर्तमान में महाविद्यालय में 233 छात्र-छात्राएं हैं। मींग आबादी से दूर है और दूरस्थ गांवों से यहां युवाओं को पढ़ाई के लिए पहुंचने के लिए खासी दिक्कतें उठानी पड़ती हैं। छात्राओं को करीब तीन किमी से अधिक पैदल चलकर काॅलेज पहुंचना पड़ता है। युवाओं को नारायणबगड़, पंती और अन्य जगह एक से तीन किमी दूर किराये पर कमरा लेकर रहना पड़ता है। ऐसे में अब यहां चार करोड़ की लागत से बनने वाले महिला छात्रावास से छात्राओं को राहत मिलेगी। प्राचार्य डॉ. बीरेंद्र सिंह का कहना है कि छात्रावास भवन में कुछ कार्य शेष है जिसके पूरा होने पर उसका अधिग्रहण किया जाएगा। इस छात्रावास के बनने से यहां छात्राओं को राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed