सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Yojana pipeline bursts in Pokhari main market.

Chamoli News: पोखरी मुख्य बाजार में फटा योजना का पाइप

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 24 Jun 2026 05:40 PM IST
विज्ञापन
Yojana pipeline bursts in Pokhari main market.
विज्ञापन
फोटो

आसपास के क्षेत्रों में ठप रही पेयजल आपूर्ति, लोगों ने झेली दिक्क्त
जल संस्थान के कर्मचारी लाइन की मरम्मत करने में जुटे

संवाद न्यूज एजेंसी
पोखरी (चमोली)। पोखरी पेयजल योजना का पाइप एक बार फिर फटने से पोखरी मुख्य बाजार के साथ ही आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में पानी का संकट गहरा गया है। बुधवार को क्षेत्र में पेयजल सप्लाई नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं जल संस्थान के कर्मचारी लाइन की मरम्मत में जुट गए हैं।
बुधवार सुबह करीब पांच बजे पोखरी पेयजल योजना के पाइप कलसीर के डांडागैर तोक में फट गए। इससे पोखरी नगर क्षेत्र और आसपास के ग्रामीण इलाकों में पानी की आपूर्ति ठप हो गई। लाइन फटने की सूचना पर जल संस्थान के अवर अभियंता मनमोहन सिंह राणा कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे और लाइन की मरम्मत का काम शुरू किया। ......... लोगों ने कहा कि अचानक पानी की आपूर्ति ठप होने से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जल्द जल संस्थान से पेयजल लाइन को दुरुस्त करने की मांग की। वहीं अवर अभियंता मनमोहन सिंह राणा का कहना है कि लाइन को जोड़ने के लिए टीम मौके पर कार्य कर रही है। वेल्डिंग मशीन से पाइप की मरम्मत की जा रही है। बृहस्पतिवार सुबह तक पेयजल आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed