सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Youth arrested for raping minor

Chamoli News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी युवक गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 25 Feb 2026 05:41 PM IST
विज्ञापन
Youth arrested for raping minor
विज्ञापन
गोपेश्वर। कोतवाली गोपेश्वर में नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जिला कारागार पुरसाड़ी भेज दिया गया।
Trending Videos

मंगलवार को एक व्यक्ति ने गोपेश्वर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई कि 23 फरवरी की रात को कुंड कालोनी गोपेश्वर निवासी गौरव सेंजवाल (23) उनकी नाबालिग बेटी (15) को बहला-फुसलाकर ले गया। आरोपी ने जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता को यह बात किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। मामले में पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया। एसपी सुरजीत सिंह पंवार ने प्रभारी निरीक्षक गोपेश्वर को आरोपी को तुरंत गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। प्रभारी निरीक्षक गोपेश्वर नरेश राठौड़ ने बताया कि टीम ने आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जिला कारागार पुरसाड़ी भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed