सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   450 cylinders distributed in Chandmari area

Champawat News: चांदमारी क्षेत्र में वितरित किए गए 450 सिलिंडर

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 11 May 2026 10:18 PM IST
विज्ञापन
450 cylinders distributed in Chandmari area
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। गैस एजेंसी की ओर से दो वाहन रसोई गैस का वितरण करने से नगर और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को काफी राहत मिली। रविवार के दिन एजेंसी में गैस का वाहन न आने से सिलिंडर का वितरण नहीं हो सका था जिसके चलते लोगों को निराश होना पड़ा था।
Trending Videos

गैस एजेंसी प्रबंधक उमेश सिंह ने बताया कि सोमवार को दो गाड़ियों में 450 रसोई गैस सिलिंडर आए थे। उन्होंने बताया कि चांदमारी क्षेत्र में और गैस एजेंसी से एक-एक गाड़ी रसोई गैस का वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि गैस एजेंसी से 12 व्यावसायिक सिलिंडर भी वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अभी भी मांग के अनुरूप प्लांट से रसोई गैस नहीं मिल पा रही है। इस कारण बैकलॉग 2643 पहुंच गया है। प्रबंधक ने कहा कि रोस्टर के हिसाब से चयनित स्थलों पर रसोई गैस की आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने लोगों से गैस वितरण में सहयोग की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed