सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Debris Blocks Road Connecting Bhanar to Tok; Traffic Halted

Champawat News: भनार तोक को जोड़ने वाली सड़क पर आया मलबा, आवाजाही ठप

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 12 May 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
Debris Blocks Road Connecting Bhanar to Tok; Traffic Halted
विज्ञापन

Trending Videos
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट ब्लाॅक के बरदाखान-बिसराड़ी मोटर मार्ग से ग्राम पंचायत नदेड़ा के भनार तोक को जोड़ने वाली सड़क मलबा गिरने से बंद हो गई है। इससे ग्रामीणों की आवाजाही ठप हो गई है और पैदल मार्ग भी प्रभावित हो गया है।
प्रधान किरन जोशी, नवीन जोशी, प्रकाश चंद्र, नवीन, ललित पुनेठा, लक्ष्य आदि ग्रामीणों ने बताया कि यह सड़क ढाई किमी लंबी है। इसमें कुछ हिस्सा लोक निर्माण विभाग ने बनाया था जबकि कुछ हिस्सा जिला पंचायत और विधायक निधि से बनवाया गया था। बीते दिनों हुई बारिश के दौरान मलबा आने से सड़क बंद हो गई है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क बंद होने की सूचना जिला आपातकालीन केंद्र चंपावत को दे दी गई थी लेकिन अब तक कोई काम शुरू नहीं हुआ है। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र मलबा हटाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोनिवि के ईई हितेश कांडपाल ने बताया कि बरदाखान बिसराड़ी मोटर मार्ग से भनार मोटर मार्ग तक सड़क का एक किमी का हिस्सा लोनिवि के पास था, उसे खोल दिया गया है। उसके आगे का हिस्सा जिला पंचायत के पास है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed