{"_id":"6a6107e1a8caf44a49056278","slug":"athletes-displayed-their-prowess-in-the-sports-competition-selected-for-the-block-level-champawat-news-c-229-1-shld1019-142054-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम, ब्लॉक स्तर के लिए चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम, ब्लॉक स्तर के लिए चयन
Wed, 22 Jul 2026 11:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 22 Jul 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना के तहत न्याय पंचायत कोलीढेक में छात्र-छात्राओं की शारीरिक दक्षता परीक्षा के अंतर्गत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में न्याय पंचायत क्षेत्र के विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न आयु वर्गों में प्रतिभाग किया।
बुधवार को जीआईसी खेल मैदान में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य घनश्याम भट्ट ने किया। प्रतियोगिता में 30 मीटर फ्लाइंग स्टार्ट, स्टैंडिंग ब्रॉड जंप, मेडिसिन बॉल पुट, 60 मीटर शटल रन, फॉरवर्ड बेंड रीच तथा 600 मीटर दौड़ शामिल रहीं। प्रत्येक आयु वर्ग में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों का चयन ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। प्रतियोगिता के सफल संचालन में निर्णायक के रूप में मदन सिंह पुजारी, जीवन चंद्र राय, नरेंद्र अधिकारी, जया जोशी, महेश खोलिया, मंजू अधिकारी, दीपक भट्ट, राजेंद्र धौनी, संगीता भट्ट और रेनू मेहता ने सहयोग किया।