सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Body of youth missing for eight days found near Hazari Bagh

Champawat News: हजारी बाग के पास मिला आठ दिन से लापता युवक का शव

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 07 Mar 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Body of youth missing for eight days found near Hazari Bagh
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। मनिहारगोठ पुलिस चोकी क्षेत्र के हजारी बाग के पास 22 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। युवक करीब आठ दिन से घर नहीं आया था। एसएसआई पुरन सिंह तोमर ने बताया की शुक्रवार की देर शाम को हजारी बाग के पास ग्रामीणों को मनिहारगोठ निवासी इमरान (22) पुत्र मो. खलील का शव पड़ा होने की सूचना परिजनों को मिली। इसकी पुलिस को भी जानकारी दी गई। कोतवाल चेतन रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा की कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि परिजनों के अनुसार युवक नशे का आदी था और करीब आठ दिन से घर नहीं आया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed