{"_id":"69ab352aec22b191390952ce","slug":"ramlila-to-be-held-in-gallagaon-after-40-years-preparations-begin-champawat-news-c-229-1-shld1026-136406-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: गल्लागांव में 40 साल बाद होगी रामलीला, तैयारियां शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: गल्लागांव में 40 साल बाद होगी रामलीला, तैयारियां शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 07 Mar 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट ब्लाॅक के गल्लागांव में 40 साल बाद रामलीला का आयोजन होगा। रामलीला के लिए कलाकारों का चयन किया जा रहा है। नवीन जोशी ने बताया कि बाजा मास्टर के रूप में नाथराम और तबले पर गोविंद महत्वपूर्ण सहयोग दे रहे हैं। रामलीला का आयोजन चैत्र नवरात्रि के समापन के बाद किया जाएगा। इससे क्षेत्र में धार्मिक और सांस्कृतिक उत्साह बढ़ेगा। रामलीला की तैयारियों में हयात सिंह, मनोज सिंह, सुंदर राम, त्रिलोक सिंह, मिलाप सिंह, रमेश सिंह, घनश्याम जोशी और शंकर सिंह बोहरा आदि जुटे हैं। संवाद
जगन्नाथ मंदिर में भागवत कथा कल से
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। बलतड़ी गांव के जगन्नाथ मंदिर में आठ मार्च से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। असोम राइफल में तैनात सूबेदार कृष्णानंद भट्ट के परिवार की ओर से कथा का आयोजन किया जा रहा है। कृष्णानंद भट्ट ने बताया कि कथा व्यास पंडित रघुनाथ जोशी होंगे। उन्होंने बताया कि कथा का समापन 15 मार्च को हवन और भंडारे के साथ होगा। उन्होंने लोगों से इस धार्मिक आयोजन में शामिल होने की अपील की है। संवाद
फोटो 06 पीटीएच 12 पी- झूलाघाट का जगन्नाथ बलतड़ी मंदिर। संवाद
जेनेरिक दवाओं के फायदों के बारे में बताया
चंपावत। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने जेनेरिक दवाओं के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान लोगों को जेनेरिक दवाओं के उपयोग, उनकी गुणवत्ता और किफायती दामों के बारे में जानकारी दी गई। जिला अस्पताल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पीएलवी ने लोगों को बताया कि जेनेरिक दवाएं ब्रांडेड दवाओं के समान प्रभावी होती हैं और इनकी कीमत भी कम होती है, इससे आम जनता को इलाज में आर्थिक राहत मिलती है। उन्होंने लोगों से डॉक्टर की सलाह के अनुसार जेनेरिक दवाओं का उपयोग करने की अपील की। इस अवसर पर लोगों को उनके कानूनी अधिकारों और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से दी जाने वाली निशुल्क कानूनी सहायता के बारे में भी जानकारी दी गई। संवाद
Trending Videos