{"_id":"69c181e55d2054ad910add4a","slug":"chaitra-navratri-in-maa-purnagiri-dham-35-thousand-devotees-visited-the-mother-tanakpur-news-c-229-1-shld1007-137099-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: मां पूर्णागिरि धाम में चैत्र नवरात्र, 35 हजार श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: मां पूर्णागिरि धाम में चैत्र नवरात्र, 35 हजार श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 23 Mar 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्णागिरि (चंपावत)। चैत्र नवरात्र के दौरान मां पूर्णागिरि धाम में श्रद्धालुओं का भारी उमड़ना जारी है। पिछले 24 घंटे में करीब 35 हजार भक्तों ने मां के दर्शन किए।
टनकपुर से लेकर धाम क्षेत्र तक मां के जयकारों से गूंज रहा है। सोमवार को भी सुबह से ही श्रद्धालुओं का रैला टनकपुर पहुंचने लगा था। रेलवे स्टेशन, शारदा घाट, बस स्टेशन और टैक्सी स्टैंड पर भक्तों का जमावड़ा देखा गया। इसके बाद वे बूम, ठूलीगाड़ और भैरव मंदिर होते हुए पैदल धाम की ओर बढ़े। मंदिर समिति अध्यक्ष किशन तिवारी ने बताया कि भक्तों के लिए 24 घंटे दर्शन की व्यवस्था की गई है। समिति के स्वयंसेवक व्यवस्था बनाए रखने में तैनात हैं। इधर, जिला पंचायत की टीमें मेले में बिजली, पानी और अन्य सुविधाओं का निरंतर जायजा ले रही हैं।
Trending Videos