सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   World TB Day: TB Eradication Campaign in Champawat; DM Receives 'Nikshay Mitra' Certificate

विश्व क्षय दिवस: चंपावत में टीबी उन्मूलन अभियान, डीएम को निक्षय मित्र प्रमाण पत्र

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 24 Mar 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
World TB Day: TB Eradication Campaign in Champawat; DM Receives 'Nikshay Mitra' Certificate
विज्ञापन
चंपावत/टनकपुर(चंपावत)। विश्व क्षय दिवस के अवसर पर जिला क्षय रोग उन्मूलन केंद्र छतार में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाधिकारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम का मुख्य विषय यश वी कैन एंड टीबी था।
Trending Videos


यहां डीएम मनीष कुमार और पालिकाध्यक्षा प्रेमा पांडेय ने एक जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर विकासखंड पाटी के लिए रवाना किया। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिला क्षय रोग समिति चंपावत ने 100 डे कैंपेन- टीबी हारेगा, देश जीतेगा अभियान का भी शुभारंभ किया। जिलाधिकारी ने जिले में टीबी मुक्त अभियान के तहत हो रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने रोग की समय पर पहचान, प्रभावी ट्रैकिंग के निर्देश दिए। साथ ही, मरीजों को गुणवत्तापूर्ण उपचार व दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। यह अभियान टीबी उन्मूलन के प्रयासों को गति देगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश चौहान ने भारत सरकार की ओर से जिलाधिकारी मनीष कुमार को निक्षय मित्र प्रमाण पत्र भेंट किया। पालिकाध्यक्षा प्रेमा पांडेय ने टीबी उन्मूलन के लिए जन जागरूकता को अत्यंत आवश्यक बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन



भविष्य की योजनाएं और जनभागीदारी

जिलाधिकारी ने विश्वास व्यक्त किया कि अगले विश्व क्षय दिवस तक जनपद को टीबी मुक्त घोषित कर सामूहिक उत्सव मनाया जाएगा। कार्यक्रम से पूर्व नर्सिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने नगर में एक जागरूकता रैली निकाली। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सोनाली मंडल ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। टनकपुर डिग्री काॅलेज में एसएसएस की ओर से कार्यशाला आयोजित की गई। मंगलवार को प्राचार्य डॉ. अनुपमा तिवारी, मुख्य वक्ता संयुक्त निदेशक उप जिला चिकित्सालय, डॉ. ललित मोहन रखोलिया, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुषमा मक्कड़ ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य वक्ता डॉ. रखोलिया ने स्वयंसेवकों को क्षय रोग के कारण,प्रभाव, लक्षण और बचने के उपाय की जानकारी दी। यहां प्रधानाचार्य नर्सिंग कॉलेज रश्मि रावत, रेड क्रॉस सोसाइटी अध्यक्ष राजेंद्र गहतोड़ी और सभासद प्रेमा चिलकोटी डॉ. मीनाक्षी जोशी, डॉ. किरण दानू आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed