सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The State President of the BJP Kisan Morcha listened to grievances

Champawat News: भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने सुनीं समस्याएं

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 24 Mar 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
The State President of the BJP Kisan Morcha listened to grievances
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह नेगी के लोहाघाट पहुंचने पर कार्यकर्ताओं और किसानों ने स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों की समस्याएं सुनी। किसानों ने बताया कि जंगली जानवरों से फसलों को भारी नुकसान हो रहा है। लंबे समय से बारिश न होने के कारण खड़ी फसलों पर सूखे का असर पड़ा है। किसानों ने प्रदेश अध्यक्ष से कृषि ऋण माफी की मांग की। प्रदेश अध्यक्ष नेगी ने किसानों की इन समस्याओं को शीघ्र ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। इसके बाद नेगी ने मायावती क्षेत्र का भ्रमण भी किया। इस दौरान प्रदेश संयोजक किसान मोर्चा पूरन सिंह बिष्ट, प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा हरीश सिंह सोनाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मोहन पाटनी, निर्मल सिंह माहरा, संजय पाठक, पूरन राम टम्टा आदि मौजूद रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed