सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Champawat gets a modern city centre worth Rs 62.33 crore, the city will be enhanced in Kumaoni style.

Champawat News: चंपावत को 62.33 करोड़ के आधुनिक सिटी सेंटर की सौगात, कुमाऊंनी शैली में निखरेगा शहर

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 06 Mar 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Champawat gets a modern city centre worth Rs 62.33 crore, the city will be enhanced in Kumaoni style.
विज्ञापन
चंपावत। मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप चंपावत नगर के कायाकल्प की तैयारी पूरी हो गई है। नगर के रोडवेज स्टेशन परिसर में आधुनिक सिटी सेंटर निर्माण के लिए शासन ने 62.33 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत कर दी है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत एक ही परिसर में मल्टीस्टोरी पार्किंग, व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स और आधुनिक कार्यालयों की सुविधा मिलेगी। खास बात यह है कि इस भव्य इमारत के निर्माण में पारंपरिक कुमाऊंनी वास्तुकला की झलक भी देखने को मिलेगी।
Trending Videos

चार मंजिला होगा आधुनिक सिटी सेंटर
पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम (सीएनडीएस) की ओर से तैयार इस मास्टर प्लान में हर मंजिल पर विशेष सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं। बेसमेंट में 101 वाहनों की पार्किंग की सुविधा के साथ एक गार्ड रूम बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राउंड फ्लोर में एक साथ 15 बसों के खड़े होने का यार्ड, तीन बड़ी दुकानें, दो आधुनिक रेस्टोरेंट, चार कियोस्क और रोडवेज का मुख्य कार्यालय होगा। प्रथम और द्वितीय तल में चालकों के विश्राम के लिए डॉरमेट्री, 26 दुकानें और विशाल ऑफिस एरिया विकसित किया जाएगा।
तृतीय तल में एक भव्य बरात घर (मैरिज हॉल), रेस्टोरेंट, 30 दुकानें और मेहमानों के लिए छह वीआईपी अतिथि कक्ष बनाए जाएंगे।

जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य
सीएनडीएस के प्रोजेक्ट मैनेजर जीसी पंत ने बताया कि शासन की ओर से पिछले माह ही इस प्रस्ताव को हरी झंडी मिल चुकी है। अब निर्माण संबंधी तकनीकी प्रक्रियाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है, जिससे धरातल पर जल्द से जल्द काम शुरू किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed