सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Chanting of Har Har Mahadev resonated in Champawat on Mahashivratri.

Champawat News: चंपावत में महाशिवरात्रि पर हर-हर महादेव की गुंज रही

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 15 Feb 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
Chanting of Har Har Mahadev resonated in Champawat on Mahashivratri.
चंपावत के बालेश्वर महादेव मंदिर में जला​भिषेक करती युवती। संवाद
विज्ञापन
चंपावत/मंच/बनबसा/लोहाघाट। चंपावत के प्रमुख शिव मंदिरों में महाशिवरात्रि पर हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे। बालेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से श्रद्धालु पूजा अर्चना के लिए पहुंचने लगे। मंदिर के महंत पवन गिरि ने बताया कि महाशिवरात्रि के दिन बालेश्वर महादेव की पूजा करने से काशी विश्वनाथ के बराबर का फल मिलता है। इसके अलावा नागनाथ, हिंग्लादेवी, क्रांतेश्वर, ऋषेश्वर, मानेश्वर, डिप्टेश्वर, मल्लाड़ेश्वर, हरेश्वर, भागेश्वर, गोल्ज्यू मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालु की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी।
Trending Videos

मंच के गुरु गोरखनाथ मंदिर में दूर-दराज से सैकड़ों श्रद्धालु भगवान शिव की आराधना और गुरु गोरखनाथ की कृपा प्राप्त करने के लिए पहुंचे। मंदिर में श्रद्धालुओं का आना एक दिन पहले से ही शुरू हो गया था। चंपावत, लोहाघाट, टनकपुर, यूपी और पड़ोसी देश नेपाल से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बनबसा में प्रमुख शिव मंदिरों में भजन-कीर्तनों का आयोजन किया गया। एनएचपीसी मंदिर, सेना छावनी के शिव मंदिर, फागपुर प्रजापति शिव मंदिर, मीना बाजार शिव मंदिर, बमनपुरी भूमिया आदि मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। टनकपुर में सुबह से ही नगर और ग्रामीण क्षेत्रों से शिव भक्तों का शारदा नदी का जल लेने के लिए आने का सिलसिला शुरू हो गया था। पंचदेव महादेव शिव मंदिर में दिनभर श्रद्धालुओं लाइन लगी रही। मंदिर के पुजारी हेम चंद्र जोशी ने पूजा कराई। सीमेंट रोड के महादेव मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। इस दौरान समाजसेवियों ने श्रद्धालुओं के लिए शरबत की व्यवस्था जगह-जगह की थी।
खटीमा के खेतलसंडा खाम से मंदिर समिति के पुजारी हरीश चंद्र, संजय आदि के साथ शिव भक्त और तल्ली छीनी की महिला मंगल दल की माया देवी, पुष्पा भट्ट आदि कई महिला श्रद्धालु जल लेने पहुंचे। नगर के वार्ड संख्या 5 नई बस्ती के बरात घर से शिव भक्तों ने शिव बरात निकाली। वहां शिव शक्ति सेवा समिति अध्यक्ष मुकेश कश्यप, मनोज गड़कोटी, राजू प्रजापति, पप्पू लाल शर्मा आदि शामिल रहे।
लोहाघाट के ऋषेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही। दोपहर बाद सर्वदेव मंदिर से शिव-पार्वती की आकर्षक झांकी निकाली गई। वहां श्रीराम सेवा रामलीला कमेटी अध्यक्ष जीवन मेहता आदि थे। पाडासोंसेरा के देवेश्वर महादेव मंदिर, ढेरनाथ शिव मंदिर, सिद्ध बाबा मंदिर, चमदेवल के चौखाम बाबा मंदिर, रामेश्वर, पंचेश्वर, देवेश्वर महादेव, बाराकोट के काकड़ शिव मंदिर, चमनपुर शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की सुबह से ही भीड़भाड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed