सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Cleanliness at Purnagiri Dham falters, leaving devotees troubled

Champawat News: पूर्णागिरि धाम में सफाई व्यवस्था लड़खड़ाई, श्रद्धालु परेशान

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 19 Mar 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Cleanliness at Purnagiri Dham falters, leaving devotees troubled
विज्ञापन
पूर्णागिरि (चंपावत)। प्रसिद्ध पूर्णागिरि धाम में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को गंदगी का सामना करना पड़ रहा है। पहले नवरात्र से पूर्णागिरि धाम को जाने वाले मार्ग पर कूड़े के ढेर के कारण श्रद्धालु परेशान रहे। सिद्ध मोड़ से जाने वाले गांव के रास्ते के किनारे वन विभाग की जगह पर कचरा डंप किया गया था, जिसे हटाया नहीं किया गया। इससे बदबू उठ रही है। चंद्रिका खटक गांव के लोगों ने कहा कि उनके गांव को जाने वाले रास्ते से कचरा नहीं हटाया नहीं गया तो वे आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। भैरव मंदिर क्षेत्र में भी गंदगी पाए जाने पर दुकानदारों का कहना है कि सफाई सही ढंग से नहीं हो रही है ना ही दवा डाली जा रही है। स्थानीय ग्रामीण मनोज पांडेय ने बताया कि गंदगी के चलते काफी दिक्कत हो रही है। नियमित रूप से सफाई करने की जरूरत है। अन्य व्यवस्थाएं बेहतर हैं, लेकिन सफाई व्यवस्था ठीक नहीं है। ग्रामीण नेत्र बल्लभ तिवारी ने कहा कि धाम में प्राथमिकता से सफाई होनी चाहिए। कूड़े का ढेर जगह-जगह लगा हुआ है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed