{"_id":"69c23801f604c835f907d991","slug":"35-thousand-devotees-visited-maa-purnagiri-dham-on-chaitra-navratri-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat: मां पूर्णागिरि धाम में चैत्र नवरात्र, 35 हजार श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat: मां पूर्णागिरि धाम में चैत्र नवरात्र, 35 हजार श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए
संवाद न्यूज एजेंसी
Published by: गायत्री जोशी
Updated Tue, 24 Mar 2026 12:36 PM IST
विज्ञापन
सार
चैत्र नवरात्र के दौरान मां पूर्णागिरि धाम में पिछले 24 घंटे में करीब 35 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
मां पूर्णागिरि के दर्शन को आगे बढ़ते श्रद्धालु।
- फोटो : स्रोत: समिति
विज्ञापन
विस्तार
चैत्र नवरात्र के दौरान मां पूर्णागिरि धाम में श्रद्धालुओं का भारी उमड़ना जारी है। पिछले 24 घंटे में करीब 35 हजार भक्तों ने मां के दर्शन किए। टनकपुर से लेकर धाम क्षेत्र तक मां के जयकारों से गूंज रहा है। सोमवार को भी सुबह से ही श्रद्धालुओं का रैला टनकपुर पहुंचने लगा था। रेलवे स्टेशन, शारदा घाट, बस स्टेशन और टैक्सी स्टैंड पर भक्तों का जमावड़ा देखा गया। इसके बाद वे बूम, ठूलीगाड़ और भैरव मंदिर होते हुए पैदल धाम की ओर बढ़े।
Trending Videos
मंदिर समिति अध्यक्ष किशन तिवारी ने बताया कि भक्तों के लिए 24 घंटे दर्शन की व्यवस्था की गई है। समिति के स्वयंसेवक व्यवस्था बनाए रखने में तैनात हैं। इधर, जिला पंचायत की टीमें मेले में बिजली, पानी और अन्य सुविधाओं का निरंतर जायजा ले रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन