{"_id":"69a1d41e325095808f0a53b8","slug":"cm-dhami-sang-hari-dhere-mukut-khelen-holi-with-the-holiyas-champawat-news-c-229-1-shld1026-136159-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: सीएम धामी ने होल्यारों संग गाया हरि धरे मुकुट खेलें होरी...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: सीएम धामी ने होल्यारों संग गाया हरि धरे मुकुट खेलें होरी...
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Fri, 27 Feb 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। लोहाघाट नगर में आयोजित होली रंग महोत्सव के दूसरे दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी उपस्थिति से उत्सव का उत्साह दोगुना कर दिया। रामलीला मैदान में हुए इस भव्य कार्यक्रम में सीएम ने पारंपरिक होल्यारों के साथ सुर में सुर मिलाकर गायन किया जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और रंगीन हो उठा।
मुख्यमंत्री और केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने होल्यारों के साथ हरि धरे मुकुट खेलें होरी... की प्रस्तुति दी जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पाटन-पाटनी की महिला टीम ने सांची बता दे पार्वती... और सीता राम को ब्याह छ जनकपुर में... जैसे झोड़ों की मनमोहक प्रस्तुति दी। बिशंग के पुरुष होल्यारों ने ठाकुर मिलने आए सुदामा... और फोर्ती के होल्यारों ने तेरी तपस्या होय कुंवर भागीरथी..., गाकर मंत्रमुग्ध कर दिया।
श्रीराम सेवा सांस्कृतिक रामलीला कमेटी के अध्यक्ष जीवन सिंह मेहता की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक नरेश राय और मुकेश कलखुड़िया ने किया। इस दौरान रामलीला मैदान दर्शकों से खचाखच भरा हुआ था।
विरोध प्रदर्शन : कांग्रेस कार्यकर्ता हिरासत में
एक ओर जहां रामलीला मैदान उत्सव के रंग में डूबा था वहीं दूसरी ओर सीएम के दौरे का राजनीतिक विरोध भी देखने को मिला। कांग्रेस जिलाध्यक्ष चिराग फर्त्याल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक गेट से स्टेशन बाजार तक जुलूस निकाला और मुख्यमंत्री के विरोध में नारे लगाए। कालू सिंह मेहरा चौक पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। पुलिस ने जिलाध्यक्ष सहित कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया और चंपावत कोतवाली ले गई जहां बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया।
कुमाऊं में होली का आगाज : एकादशी पर ''चीर बंधन'' के साथ गूंजे होली के पारंपरिक स्वर
पिथौरागढ़/डीडीहाट/बेड़ीनाग। कुमाऊं की प्रसिद्ध सांस्कृतिक होली का उल्लास एकादशी पर्व के साथ शुरू हो गया है। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में पारंपरिक ''चीर बंधन'' और खड़ी होली के गायन के साथ त्योहार की विधिवत शुरुआत हुई।
पिथौरागढ़ के मझेडा (नाकोट) और बेड़ीनाग के खितोली में एकादशी के पावन अवसर पर चीर बांधी गई। होल्यारों ने बांधो कन्हैया ध्वजा चीर होली... के पारंपरिक गीतों के साथ समां बांध दिया। मझेडा में लीलांबर गुरुरानी, हरीश चंद्र और सतीश चंद्र मौजूद रहे, वहीं खितोली में हिमांशु पंत, दिव्यांशु पंत और आनंद बल्लभ पंत आदि ने शिरकत की।
डीडीहाट नगर पालिका परिसर में हर्षोल्लास के साथ होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। पालिकाध्यक्ष गिरीश चुफाल और ईओ सूरज प्रकाश ने लोगों का तिलक किया। इस दौरान होल्यारों ने शिव के मन माहि... और जल कैसे भरूं यमुना गहरी... जैसी खड़ी होली का गायन किया। बेड़ीनाग में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यकर्ताओं ने कार्यालय में होली मिलन का आयोजन किया। स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में जिला प्रचारक गणेश, जिला संघ चालक गोविंद खाती और पूर्व विधायक मीना गंगोला आदि मौजूद रहे।
Trending Videos