{"_id":"69b6f8f546d463d452079616","slug":"consumers-waited-in-the-rain-for-gas-666-cylinders-were-distributed-champawat-news-c-229-1-shld1026-136779-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: बारिश में गैस के लिए भीगते रहे उपभोक्ता, 666 सिलिंडर बंटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: बारिश में गैस के लिए भीगते रहे उपभोक्ता, 666 सिलिंडर बंटे
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 15 Mar 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले में रसोई गैस की किल्लत के बीच रविवार को जद्दोजहद का अनूठा नजारा देखने को मिला। गैस पाने की होड़ ऐसी थी कि सुबह 7 बजे से ही लोग एजेंसी कार्यालय के बाहर डट गए। सुबह 9 बजे जब तेज बारिश शुरू हुई, तब भी उपभोक्ता अपनी जगह से नहीं हिले। अधिकांश लोग बिना छाते के भीगते रहे, लेकिन लाइन नहीं छोड़ी। रविवार को नगर और निर्धारित स्थलों पर कुल 666 रसोई गैस सिलिंडरों का वितरण किया गया।
गैस की किल्लत ने लोगों की जीवनशैली और मेहमान नवाजी को भी बदल दिया है। घरों में गैस बचाने के लिए अब मेहमानों को चाय या कॉफी के बजाय पानी, फल या जूस परोसा जा रहा है। स्थानीय उपभोक्ता रमेश जोशी ने बताया कि गैस की बचत के लिए फिलहाल चाय पीना छोड़ दिया है और मेहमानों को भी खाना खिलाने में असमर्थता जतानी पड़ रही है। उपभोक्ता ममता और प्रियंका ने बताया कि गैस खत्म होने की वजह से कई दिनों से चूल्हे या लकड़ी पर खाना बनाना पड़ रहा था। भीड़ को देखते हुए पुलिस बल की निगरानी में सिलिंडर बांटे गए।
अपील घबराएं नहीं उपभोक्ता
जिलाधिकारी मनीष कुमार ने जनता से पैनिक न होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जिले में गैस की कोई कमी नहीं है। डोर-टू-डोर वितरण और निर्धारित स्थलों पर आपूर्ति की व्यवस्था की गई है ताकि किसी को भी परेशानी न हो।
Trending Videos