सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Debris and water entered Patan Pul Bazaar

Champawat News: पाटन पुल बाजार में घुसा मलबा और पानी

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 30 Apr 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Debris and water entered Patan Pul Bazaar
भारी बारिश के चलते पाटन पुल बाजार में भरा मलबा व गंदा पानी। स्रोत : जागरूक पाठक 
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। राष्ट्रीय राजमार्ग पर पाटन पुल के पास स्क्रबर निर्माण में हो रही देरी का खामियाजा व्यापारियों और लोगों को भुगतना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को हुई भारी बारिश के कारण पाटन पुल बाजार में मलबा और पानी घुस गया। इससे व्यापारियों और लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
Trending Videos

झुमाधुरी मेला महोत्सव समिति के अध्यक्ष मोहन पाटनी ने बताया कि तीन महीने से एनएच विभाग पाटन पुल के पास स्क्रबर बनाने का कार्य कर रहा है। कार्य की धीमी गति का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। पाटनी ने बताया कि तेज बारिश के दौरान चांदमारी के नाले का पानी और मलबा पाटन पुल बाजार में घुस गया। इससे बाजार में जलभराव की स्थित पैदा हो गई और व्यापार प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाटनी ने शीघ्र स्क्रबर निर्माण का कार्य जल्द पूरा न करने पर आमरण अनशन पर बैठने की चेतावनी दी है। व्यापारी नरेश गड़कोटी, रिंकू अधिकारी, हरीश पाटनी, पप्पू पाटनी आदि ने भी एनएच विभाग से कार्य को जल्द पूरा करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed