{"_id":"69f3986f6fd726e369064198","slug":"two-kv-students-were-stung-by-bees-tanakpur-news-c-229-1-shld1007-138583-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: केवि के दो विद्यार्थियों को मधुमक्खियों ने डंक मारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: केवि के दो विद्यार्थियों को मधुमक्खियों ने डंक मारा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 30 Apr 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। जीजीआईसी टनकपुर के बाद दूसरे दिन केंद्रीय विद्यालय नंबर एक बनबसा में भी मधुमक्खियां हमलावर हो गईं। मधुमक्खी के डंक से हालत बिगड़ने पर स्कूल प्रशासन ने वाहन से दो विद्यार्थियों को उप जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद उनकी हालत में सुधार होने पर छुट्टी दे दी गई।
बृहस्पतिवार को बनबसा के केंद्रीय विद्यालय एक के कक्षा नौवीं के छात्र विजय (13) और कक्षा 12वीं की छात्रा सपना (16) की मधुमक्खियों के डंक से हालत बिगड़ने पर शिक्षिका अंजलि उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचीं। डॉ. नौनिहाल सिंह ने दोनों का प्राथमिक इलाज किया। बता दें कि बीते बुधवार को टनकपुर के जीजीआईसी परिसर में भी बाज ने मधुमक्खियों के छत्ते को छेड़ दिया था जिससे हमलावर मधुमक्खियों ने कक्षा आठ की चार छात्राएं और एक लिपिक को डंक मार कर घायल कर दिया था। संवाद
Trending Videos