{"_id":"69b054befc3f88903e029c1a","slug":"demand-for-immediate-provision-of-commercial-gas-at-tanakpur-gas-agency-champawat-news-c-229-1-alm1003-136559-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: टनकपुर गैस एजेंसी में तत्काल कमर्शियल गैस उपलब्ध कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: टनकपुर गैस एजेंसी में तत्काल कमर्शियल गैस उपलब्ध कराने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 10 Mar 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत/बनबसा/लोहाघाट। इस्राइल-ईरान की युद एलपीजी पर ही पहुंच गई है। घरेलू उपयोग के सिलिंडर को ही प्राथमिकता दी गई है। कामर्शियल सिलिंडर के उपयोग पर पाबंदी लगा दी गई है। ऐसे में होटल कारोबारियों, रेस्टोरेंट संचालकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बरात घर वाले भी तेल कंपनियों के इस फैसले से परेशान हैं। फिलहाल किसी प्रकार की दिक्कत नहीं है, लेकिन इस निर्णय ने सबकी बेचैनी बढ़ा दी है। युद्ध अधिक चला तो उनके कारोबार पर असर पड़ सकता है।
कांग्रेस प्रदेश सचिव आनंद सिंह मेहरा ने टनकपुर गैस एजेंसी में अचानक कामर्शियल गैस की कमी को चिंताजनक बताया है। उन्होंने कहा कि इससे उत्तरी भारत के प्रसिद्ध पूर्णागिरि धाम मेले में होटल, ढाबों, रेस्टोरेंट आदि स्वामियों को खाना बनाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, इससे बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को खाना मुहैया होने में दिक्कतें होंगी। उन्होंने प्रदेश सरकार से इस समस्या का तत्काल समाधान करने की मांग की है। संवाद
पेट्रोलियम कंपनियों ने होटल, रेस्टोरेंट व्यापारियों का ध्यान न रखकर कर्मशियल सिलिंडर की आपूर्ति बंद करने का तानाशाही फरमान जारी किया है। कर्मशियल सिलिंडर बंद होने पर व्यापारी यदि अपनी दुकानों में घरेलू सिलिंडर लगाते हैं तो उन पर चालानी कार्रवाई की जाती है। कर्मशियल सिलिंडर न मिलने से होटल, रेस्टोरेंट, मिठाई आदि व्यापारियों का व्यापार चौपट हो जाएगा।
मनीष जुकरिया, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष लोहाघाट।
--
मिठाई आदि बनाने में दुकान में प्रतिमाह चार से पांच कर्मशियल सिलिंडर की खपत होती है। यदि कर्मशियल सिलिंडरों की आपूर्ति बंद की जाती है तो उनका कारोबार पूरी तरह प्रभावित हो जाएगा। दुकान न चलने के कारण दुग्ध उत्पादकों पर भी इसका असर पड़ेगा। ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले दूध से विभिन्न प्रकार की मिठाइयां तैयार की जाती हैं।
कीर्तिबल्लभ चौबे, मिष्ठान विक्रेता लोहाघाट।
-- -- -
घरेलू रसोई गैस सिलिंडर के लिए डीएसए नंबर जरूरी
चंपावत। अब जिले के लोगों को घरेलू रसोई गैसे सिलिंडर के लिए डीएसए नंबर देना अनिवार्य है। गैस प्रबंधक डीएस रावत ने बताया कि पेट्रोल मंत्रालय से मिलने निर्देशों के अनुसार गैस बुकिंग के 25 दिन बाद ही रसोई गैस सिलिंडर मिलेगा। साथ ही डीएसए नंबर भी देना अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि वर्तमान में जिले में 19787 रसोई गैस उपभोक्ता हैं। गैस की समस्या नहीं है, लेकिन निर्देश के अनुसार ही रसोई गैस सिलिंडर का वितरण किया जाएगा।
बताया कि वर्तमान में कमर्शियल गैस सिलिंडर की समस्या नहीं है।
Trending Videos