{"_id":"69d53fd6cf47a09da9095808","slug":"discussion-on-making-golju-festival-grand-champawat-news-c-229-1-shld1026-137696-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: गोल्ज्यू महोत्सव को भव्य बनाने पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: गोल्ज्यू महोत्सव को भव्य बनाने पर चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 07 Apr 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय में दो साल बाद गोल्ज्यू महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। महोत्सव को भव्य बनाने के लिए सुझावों का आदान प्रदान हुआ। नगर पालिका कार्यालय में प्रेमा पांडेय की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान मई में गोल्ज्यू महोत्सव कराने का निर्णय लिया गया।
पालिकाध्यक्ष प्रेमा ने कहा कि दो साल बाद हो रहे महोत्सव को भव्य किया जाएगा। महोत्सव की रूपरेखा तय की गई। विभिन्न वार्डों के सभासदों ने महोत्सव के आयोजन के लिए अलग-अलग सुझाव दिए। सभासदों ने कहा कि गोल्ज्यू महोत्सव के आयोजन से लोगों को चंपावत की संस्कृति को दो साल बाद करीब से जानने का मौका मिलेगा। इस दौरान रोहित बिष्ट, नंदन तड़ागी, चंपावत सभासद मणिप्रभा तिवारी, प्रेमा चिलकोटी आदि मौजूद रहीं।
Trending Videos