सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Driver Beniram's last rites were performed in a somber atmosphere.

Champawat News: गमगीन माहौल में हुआ चालक बेनीराम का अंतिम संस्कार

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 04 Jun 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
Driver Beniram's last rites were performed in a somber atmosphere.
चंपावत के बडोली गांव के स्थानीय शमशान घाट पर मृतक चालक की अंत्ये​ष्टि की गई। स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
चंपावत। पिथौरागढ़-टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए बस हादसे में जान गंवाने वाले चालक बेनीराम थ्वाल का गमगीन माहौल में स्थानीय श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। उनके छोटे बेटे बबलू थ्वाल और भाई धनश्याम थ्वाल ने मुखाग्नि दी।

बृहस्पतिवार को एसडीएम विपिन पंत की मौजूदगी में बडोली गांव के स्थानीय श्मशान घाट पर मृतक चालक बेनीराम थ्वाल का अंतिम संस्कार किया गया। बीते बुधवार को लोहाघाट के पा हुए हादसे में बेनीराम बस से छिटककर बाहर गिर गए थे। उनके शरीर पर बस का अगला टायर चढ़ गया था जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई थी। उन्होंने बस पर सवार 34 यात्रियों की जान तो बचा ली लेकिन खुद इस को नहीं बचा पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम विपिन चंद्र पंत ने परिजनों को सांत्वना देते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में प्रशासन पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है, जो भी प्रशासनिक मदद होगी वह जल्द से जल्द परिजनों को दी जाएगी। इस दौरान अंतिम संस्कार में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रेम थ्वाल, भावेश थ्वाल, दुर्गा दत्त, ईश्वरी दर्ज तहसीलदार बृजमोहन आर्य, राजस्व उपनिरीक्षक शुभम पुजारी, बसंत भंडारी, हरीश राम सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Trending Videos

--
रोडवेज प्रबंधन और कर्मियों ने श्रद्धांजलि दी

टनकपुर (चंपावत)। अपनी सूझबूझ से 34 यात्रियों की जान बचाने और अपनी जान गंवाने वाले रोडवेज चालक बेनीराम को रोडवेज प्रबंधन और कर्मियों ने श्रद्धांजलि दी। रोडवेज कार्यशाला परिसर उत्तराखंड रोडवेज संविदा विशेष श्रेणी कर्मचारी संगठन की ओर से आयोजित शोक सभा में कर्मियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। आरएम आलोक बरनवाल ने बताया कि विभाग की ओर से चालक के परिजनों की हर संभव सहायता की जा रही है। शोक सभा में आरएम के साथ एआरएम केएस राणा, सुरेश पांडेय, कर्मचारी नेता वीरेंद्र पुरी, राजेश यादव, कैलाश भट्ट, हुकुम सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed