{"_id":"6a21b1a68f06967c52038d6f","slug":"traffic-on-gallagaon-devlimaafi-road-stalled-due-to-debris-champawat-news-c-229-1-shld1019-140009-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: मलबा आने से गल्लागांव-देवलीमांफी मार्ग आवाजाही ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: मलबा आने से गल्लागांव-देवलीमांफी मार्ग आवाजाही ठप
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 04 Jun 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
बाराकोट क्षेत्र में हुई भारी बारिश से गल्लागांव-देवलीमांफी मोटर मार्ग में आया मलबा। स्रोत: ग्रा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश से गल्लागांव-देवलीमाफी मोटर मार्ग पर भारी मलबा आ गया। इससे आवाजाही बाधित हो गई। ग्रामीण जगदीश तिवारी, दिनेश कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार दिन में हुई भारी बारिश से गल्लगांव-देवलीमाफी मोटर मार्ग पर किलोमीटर तीन और किलोमीटर पांच के पास भारी मात्रा में मलबा आ गया। मार्ग बंद होने से इसमें कई वाहन फंस गए। उन्होंने बताया कि सड़क बंद होने से देवलकांडा, सेरी, बैड़ाओड़, ढटीगांव, सिमलटुकरा आदि गांवों का संपर्क कट गया है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना आपदा कंट्रोल रूम को दे दी हैं। पीएमजीएस विभाग की अभियंता दीपिका बिष्ट ने बताया कि मार्ग खोलने के लिए जेसीबी मशीन भेज दी गई है। शीघ्र मलबे को हटाकर वाहनों की आवाजाही शुरू करा दी जाएगी। संवाद
Trending Videos