{"_id":"6a035d63fcfe90efff074b51","slug":"emphasis-placed-on-resolving-the-waterlogging-problem-before-the-onset-of-the-monsoon-champawat-news-c-229-1-cpt1009-139041-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: बरसात से पहले जलभराव की समस्या दूर करने पर दिया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: बरसात से पहले जलभराव की समस्या दूर करने पर दिया जोर
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 12 May 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। डीएम मनीष कुमार ने मल्ली मादली और बालेश्वर वार्ड में संचालित पेयजल परियोजना से जुड़े कार्यों का निरीक्षण किया। मल्ली मादली क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिलने पर डीएम ने पालिका और यूयूएसडीए अधिकारियों को आपस में समन्वय कर आवश्यक ह्यूम पाइप डालने के निर्देश दिए। उन्होंने बरसात से पहले जलभराव की समस्या दूर करने पर जोर दिया।
डीएम ने यूयूएसडीए के परियोजना प्रबंधक से परियोजना की प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों के दौरान आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि जहां भूमिगत पाइपलाइन बिछाई जा रही है, वहां कार्य पूरा होने के तुरंत बाद सड़क का सुधारीकरण किया जाए।
परियोजना प्रबंधक अंकित आर्य ने बताया कि योजना के तहत नगर क्षेत्र में 17 टैंकों के माध्यम से पेयजल आपूर्ति की जाएगी। इनमें 13 पुराने टैंकों का जीर्णोद्धार और चार नए जलाशयों का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सर्किट हाउस में 900 केएल और पुल्ड आवास व जूप क्षेत्र में 450 केएल क्षमता के टैंक तैयार हो चुके हैं। वहीं हिंगला देवी क्षेत्र में 1100 केएल क्षमता का नया टैंक बनाया जाना प्रस्तावित है। परियोजना के तहत 110 किलोमीटर पाइपलाइन में से करीब 75 किलोमीटर पाइपलाइन बिछाने का कार्य पूरा हो चुका है। वर्तमान में करीब 70 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो गया है। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडे, एडीएम कृष्णनाथ गोस्वामी, ईओ भरत त्रिपाठी आदि अधिकारी मौजूद रहे।
Trending Videos