सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Five accused arrested with 50 grams of smack

Champawat News: 50 ग्राम स्मैक के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 02 Jun 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
Five accused arrested with 50 grams of smack
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। एसओजी और बनबसा पुलिस ने 50 ग्राम स्मैक के साथ पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
Trending Videos


एसपी रेखा यादव ने बताया कि नशे के खिलाफ अभियान चलाने के लिए बनबसा पुलिस और एसओजी टीम को जिम्मेदारी दी गई है। बनबसा थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कोरंगा, एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट के नेतृत्व में टीम शारदा नहर किनारे सघन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान केनाल गेट के निकट नहर किनारे संदिग्धावस्था में तीन बाइक पर सवार पांच लोगों को रोक कर तलाशी ली गई। पांचों के पास से कुल 50 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
पकड़े गए आरोपी बनबसा मीनाबाजार नई बस्ती निवासी राजेश वाल्मीकि, मीनाबाजार वार्ड संख्या छह निवासी रोहित राणा, महेंद्रनगर नेपाल निवासी नवीन भट्ट, महेंद्र डगौरा और भरत सिंह पर एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों की बाइक भी जब्त की गई हैं। सीज की गई एक बाइक नेपाली नंबर की है। आरोपियों के कब्जे से 16,200 रुपये की भारतीय और 14,100 रुपये नेपाली मुद्रा के अलावा मोबाइल भी बरामद हुए हैं। एसपी ने बताया कि पकड़े गए बनबसा निवासी दोनों आरोपी नानकमत्ता से स्मैक लेकर आए थे और नेपाल निवासी आरोपियों बेच रहे थे। पुलिस और एसओजी टीम सभी आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed