Champawat: ब्रेक फेल होने से धारचूला से टनकपुर जा रही रोडवेज बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में चालक की मौत
लोहाघाट के मरोड़ाखान में ब्रेक फेल होने से रोडवेज बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में चालक की मौत हो गई जबकि सभी यात्री सुरक्षित बच गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोहाघाट में बुधवार सुबह धारचूला से टनकपुर की ओर आ रही टनकपुर डिपो की रोडवेज बस लोहाघाट-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मरोड़ाखान-रायकोट के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बस चालक चंपावत के बड़ोली निवासी बेनीराम भट्ट की खुद की बस के पहिए के नीचे दबने से दर्दनाक मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि हादसा बस के ब्रेक फेल या स्टीयरिंग फेल होने के कारण हुआ। बस के परिचालक किशन और यात्रियों के अनुसार, जैसे ही बस लोहाघाट के मंदिर के पास मोड़ पर पहुंची चालक बेनीराम भट्ट ने बस को पहाड़ी से टकरा दिया। इस दौरान चालक की ओर का दरवाजा खुल गया और वह सीट से गिरकर सड़क किनारे नाली में जा गिरे। इसके बाद बस का पहिया उनके ऊपर चढ़ गया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अशोक कुमार और तहसीलदार मोहीउद्दीन मौके पर पहुंचे। जेसीबी मशीन की मदद से बस को हटाकर चालक के शव को बाहर निकाला गया। बस में कुल 34 यात्री सवार थे जो इस हादसे में सुरक्षित बच गए।