{"_id":"692f448c71ff913be506df42","slug":"folk-deities-descended-on-the-jagar-and-blessed-the-devotees-champawat-news-c-229-1-shld1019-132547-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: जागर में लोक देवताओं ने अवतरित होकर श्रद्धालुओं को दिया आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: जागर में लोक देवताओं ने अवतरित होकर श्रद्धालुओं को दिया आशीर्वाद
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 03 Dec 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
बाराकोट के रैघांव में चल रहे ऐड़ी देवता के जागर में अवतरित होकर आशीर्वाद देते देव डांगर। स्रोत:
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट ब्लाक के रैघांव में ऐड़ी देवता का 21 दिनी जागर जारी है। जागर देखने के लिए दूर दूर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। पुरोहित राजेंद्र बगौली ने विभिन्न अनुष्ठान संपन्न कराए।
प्रसिद्ध जागर गायक दिनेश सिंह अधिकारी, कल्याण सिंह अधिकारी, भूपाल सिंह अधिकारी तथा दीवान सिंह अधिकारी ने महाभारत और रामायण कालीन कथाओं का गायन कर लोक देवी देवताओं का आवाहन किया जा रहा है। शिक्षक शंकर सिंह अधिकारी ने बताया कि जागर देखने के लिए अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ सहित चंपावत जिले के रैघांव, पड़ासोंसेरा, कुरतोली, सालोनी, बरचौड़ा, बकरियाजूला सहित विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि नौ दिसंबर को रैघांव में यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर देव डांगर नारायण सिंह, ग्राम प्रधान हरीश सिंह अधिकारी, गोविंद सिंह अधिकारी, राम सिंह अधिकारी, जगदीश सिंह अधिकारी, खड़क सिंह अधिकारी, चंद्र सिंह अधिकारी, मोहन सिंह,शोबन सिंह, पूरन सिंह, करन सिंह अधिकारी समेत सैकड़ों ग्रामवासी मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos