पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Gajendra Joshi honoured with Param Vishisht Seva Medal.

Champawat News: गजेंद्र जोशी परम विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित

Wed, 01 Jul 2026 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 01 Jul 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Gajendra Joshi honoured with Param Vishisht Seva Medal.
चंपावत। जनपद चंपावत के लटोली गांव निवासी भारतीय सेना के सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गजेंद्र जोशी को देश के प्रति उनकी असाधारण एवं विशिष्ट सैन्य सेवाओं के लिए परम विशिष्ट सेवा मेडल (पीवीएसएम) से अलंकृत किया गया है। 29 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें दिल्ली में सम्मानित किया।
विज्ञापन

लेफ्टिनेंट जनरल गजेंद्र जोशी ने अपने दीर्घ सैन्य जीवन में श्रीलंका में ऑपरेशन पवन, पूर्वोत्तर भारत में आतंकवाद विरोधी अभियानों और जम्मू-कश्मीर में ऑपरेशन रक्षक सहित अनेक महत्वपूर्ण सैन्य अभियानों में उल्लेखनीय नेतृत्व प्रदान किया। उन्होंने भारतीय सेना की प्रतिष्ठित स्ट्राइक वन कोर के कमांडर तथा महू स्थित इंफैंट्री स्कूल के कमांडेंट के रूप में भी महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। इससे पूर्व उन्हें उत्कृष्ट सैन्य सेवाओं के लिए अति विशिष्ट सेवा मेडल (एवीएसएम) और सेना मेडल (एसएम) से भी सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन

डीएम मनीष कुमार ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि चंपावत के लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गजेंद्र जोशी ने अपनी वीरता, अनुशासन और उत्कृष्ट सैन्य नेतृत्व से न केवल उत्तराखंड बल्कि पूरे देश का गौरव बढ़ाया है। उनका जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। यह सम्मान संपूर्ण जनपद के लिए गर्व का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed