सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Helicopter service begins operations

Champawat News: हेलिकॉप्टर सेवा का संचालन शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 15 Mar 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Helicopter service begins operations
विज्ञापन
चंपावत। नगर में धुंध छटते ही हल्द्वानी टू चंपावत हेलिकॉप्टर सेवा फिर से शुरू हो गई है। इससे हेली सेवा के माध्यम से सफर करने वालों ने राहत की सांस ली है। शनिवार को दो शिफ्टों में हेलिकॉप्टर यात्रियों को लेकर पहुंचा।
Trending Videos

धुंध के चलते पिछले कुछ समय से हेली सेवा बाधित होने के चलते लोगों को टैक्सी से सफर करना पड़ रहा था। इसमें समय अधिक लगने के चलते लोग परेशान थे। टैक्सी वाहन बुक कर उन्हें हल्द्वानी जाना पड़ रहा था। अब हवाई सेवा सुचारु होने के बाद उनके लिए हल्द्वानी से चंपावत और चंपावत से हल्द्वानी जाना आसान हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरवरी 2024 में चंपावत टू हल्द्वानी हेली सेवा शुरू हुई थी। तब से लेकर अब तक सैकड़ों यात्री इसमें सफर कर चुके हैं। हेली के माध्यम से एक दूल्हा भी दुल्हन लेकर हल्द्वानी से चंपावत कम समय में पहुंचा था। हेरिटेज एविएशन के एक्जिक्यूटिव एलडी भट्ट ने बताया कि धुंध के चलते हेलिकॉप्टर नहीं पहुंच पा रहा था, लेकिन मौसम साफ होने के चलते शनिवार को दोनों शिफ्टों में हेलिकॉप्टर का संचालन किया गया। सोमवार को भी मौसम साफ रहने पर हेली आएगा। बताया कि हल्द्वानी से सुबह नौ और तीन बजे हेलिकॉप्टर यात्रियों को लेकर आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed