सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Leopard captured in cage in Lohaghat

Champawat News: लोहाघाट में पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 15 Mar 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Leopard captured in cage in Lohaghat
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी लोहाघाट/बनबसा (चंपावत)। चंपावत जिले के लोहाघाट और बनबसा क्षेत्रों में तेंदुए की दहशत के बीच वन विभाग को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। विभाग ने बाराकोट गांव में पिंजरा लगाकर उस तेंदुए को पकड़ लिया है जिसने हाल ही में एक महिला पर जानलेवा हमला किया था। दूसरी ओर बनबसा के बमनपुरी गांव में तेंदुए ने पालतू कुत्ते को निवाला बनाया। इससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। बाराकोट गांव में पिछले दो हफ्तों से एक तेंदुए ने आतंक मचा रखा था। रेंजर राजेश कुमार जोशी के अनुसार करीब 15 दिन पहले जंगल गई एक स्थानीय महिला पर इस तेंदुए ने हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इस घटना के बाद ग्रामीणों की मांग पर वन विभाग ने जंगल में पिंजरा लगाया था।
Trending Videos

रविवार सुबह करीब तीन से चार साल का एक नर तेंदुआ पिंजरे में कैद मिला। फिलहाल इसे क्षीणा वन चौकी पर रखा गया है जहां से जल्द ही रेस्क्यू सेंटर भेजा जाएगा। वन विभाग की इस टीम में नंदा बल्लभ भट्ट, प्रकाश गिरी और रमेश त्रिवेदी सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे। गौरतलब है कि इससे पूर्व ओखलंज और च्यूरानी गांवों से भी दो तेंदुए पकड़े जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed