{"_id":"69a9bbae892a6d8c740b0694","slug":"houselisting-programme-for-census-2027-announced-champawat-news-c-229-1-cpt1009-136369-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: जनगणना 2027 के लिए मकान सूचीकरण कार्यक्रम घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: जनगणना 2027 के लिए मकान सूचीकरण कार्यक्रम घोषित
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 05 Mar 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले में आगामी जनगणना के तहत मकान सूचीकरण (हाउस लिस्टिंग) कार्यक्रम 25 अप्रैल से 24 मई 2026 तक चरणबद्ध रूप से संचालित किया जाएगा। इस दौरान प्रगणक घर-घर जाकर निर्धारित प्रपत्रों के माध्यम से परिवारों और मकानों से संबंधित जानकारी एकत्र करेंगे।
डीएम मनीष कुमार ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार इस बार नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) का विकल्प भी उपलब्ध कराया गया है। इच्छुक नागरिक 10 से 24 अप्रैल 2026 के बीच अधिकृत ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से स्वयं अपनी पारिवारिक और आवासीय जानकारी दर्ज कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि इस व्यवस्था से प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और सटीक बनेगी, साथ ही समय की बचत के साथ डेटा संकलन में तकनीकी दक्षता भी सुनिश्चित होगी। जनगणना नियम, 1990 के तहत संचालित इस अभियान को सफल बनाने के लिए प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वह प्रगणकों को सही और पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराकर सहयोग प्रदान करें।
Trending Videos