{"_id":"69b44dd8bfcc1cfe060a17e4","slug":"instructions-to-stop-one-days-salary-of-tanakpur-eo-champawat-news-c-229-1-cpt1009-136678-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: टनकपुर ईओ का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: टनकपुर ईओ का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Fri, 13 Mar 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। निराश्रित और लावारिस शोवंश के संरक्षण के लिए डीएम मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिला पशु क्रूरता निवारण समिति और गो सदन संचालन से संबंधित बैठक हुई। इस दौरान डीएम ने टनकपुर और बनबसा क्षेत्रों में बाहरी जिलों से आने वाले पशुओं पर निगरानी बढ़ाने को कहा। उन्होंने मुख्य मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए ताकि लावारिस पशु छोड़ने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ चालानी कार्रवाई की जा सके।
जिला सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने उप जिलाधिकारियों को गोशालाओं का स्थलीय निरीक्षण कर वहां पानी, चारा, वेंटिलेशन और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जांच करने के निर्देश दिए। साथ ही भविष्य की जरूरतों को देखते हुए 500 से 1000 क्षमता वाली वृहद गौशाला का प्रस्ताव तैयार करने और सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए डीएम ने टोल फ्री हेल्पलाइन के प्रचार-प्रसार के लिए कहा। बैठक में अनुपस्थित रहने पर ईओ टनकपुर का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश भी डीएम ने दिए। यहां सीवीओ डॉ. वसुंधरा गर्ब्याल, ईओ चंपावत भरत त्रिपाठी, लोहाघाट के सौरभ नेगी सहित अन्य अधिकारी और गोशाला संचालक उपस्थित रहे।
Trending Videos