सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Joint inspection of 23 border pillars on the India-Nepal border

Champawat News: भारत-नेपाल सीमा पर 23 बाॅर्डर पिलर का हुआ संयुक्त निरीक्षण

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 16 May 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Joint inspection of 23 border pillars on the India-Nepal border
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। भारत-नेपाल सीमा पर दोनों देशों के सर्वे अधिकारियों ने संयुक्त पेट्रोलिंग कर सीमा स्तंभों का जायजा लिया। सर्वे विभाग ने नेपाल कंचनपुर के दोधारा चांदनी क्षेत्र के 23 बाॅर्डर पिलर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों देशों के अधिकारियों ने बाॅर्डर पिलर की हालत, सुरक्षा और मैनेजमेंट की ऑन साइट माॅनिटरिंग की।

सर्वे टीम ने बताया कि भारत नेपाल सीमा पर 23 बार्डर पिलर का निरीक्षण किया गया, इसमें पिलर की फिजिकल कंडीशन, रिपेयर की जरूरत वाले एरिया का चयन, नदी कटाव और प्राकृतिक कारणों से क्षतिग्रस्त हुए पिलर की जानकारी जुटाई गई। बताया गया कि दोनों देशों के अधिकारी बार्डर पिलर की जुटाई जानकारियां अपनी-अपनी सरकारों के अलावा अपने सर्वे विभाग को भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


निरीक्षण दल में भारतीय सर्वे विभाग के अरविंद सिंह चंदोला, हरि सिंह रौतेला और नेपाल की ओर से सर्वे ऑफिसर प्रवेश श्रेष्ठा, राहुल कुमार मिश्रा आदि थे। इनके अलावा निरीक्षण के दौरान दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसियां भी मौजूद रहीं, इसमें नेपाल एपीएफ के डीएसपी गजेंद्र चंद और टीम के अलावा भारत की ओर से एसएसबी के जवान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed