{"_id":"6a0a16fd1d1f57a4d40fe79a","slug":"the-first-group-of-kailash-mansarovar-pilgrims-will-reach-tanakpur-on-july-4-champawat-news-c-229-1-shld1007-139251-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: कैलाश मानसरोवर यात्रियों का पहला दल चार जुलाई को पहुंचेगा टनकपुर में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: कैलाश मानसरोवर यात्रियों का पहला दल चार जुलाई को पहुंचेगा टनकपुर में
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 18 May 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। टनकपुर में केएमवीएन की ओर से कैलाश मानसरोवर यात्रा की तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार पहला दल दिल्ली से चार जुलाई को केएमवीएन के टीआरसी पहुंचेगा जो पांच जुलाई को धारचूला के लिए रवाना होगा। 10 दलों में कुल 500 यात्री शामिल रहेंगे।
केएमवीएन की ओर कैलाश मानसरोवर की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। केएमवीएन के टीआरसी प्रबंधक मनोज कुमार ने बताया कि यात्रा का रोस्टर जारी हो गया है। इस बार 10 दलों में 500 यात्री शामिल होंगे। प्रत्येक दल में 50 यात्री रहेंगे। इसमें पहले दल के बाद दूसरा दल नौ जुलाई, तीसरा 13 जुलाई, चौथा दल 17 जुलाई, पांचवां दल 21 जुलाई, छठा दल 25 जुलाई, सातवां दल 29 जुलाई, आठवां दल दो अगस्त, नौवां दल छह अगस्त और 10वां दल 16 अगस्त को टनकपुर से आगे के लिए रवाना होगा। यात्री टनकपुर, धारचूला और गुंजी होकर आगे बढ़ेंगे। बहरहाल, इस बार पांच से बढ़ कर 10 दल शामिल होने से अधिक गहमागहमी रहेगी।