{"_id":"6988c79d7d234c00a50f8caf","slug":"kumaoni-sitting-holi-celebration-champawat-news-c-229-1-cpt1004-135318-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: कुमाऊंनी बैठकी होली का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: कुमाऊंनी बैठकी होली का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 08 Feb 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
चंपावत में बैठकी होली गाते होल्यार। स्रेात : समिति
विज्ञापन
चंपावत। नगर में कलश संगीत कला समिति ने खेतीखान रोड पर स्थित समिति अध्यक्ष हिमेश कलखुड़िया के निवास पर कुमाऊंनी बैठकी होली का आयोजन किया। अध्यक्षता समिति संरक्षक एनडी गड़कोटी ने की। होली गायन का शुभारंभ हेम पांडेय ने राग काफी में मैय्या के मंदिर में दीपक वारो मैय्या सगुन विचारों... से किया।
सुनील पांडेय ने राग काफी दादरा में कहूं क्या तेरे भूलने की वारी कन्हैया याद है कुछ भी हमारी..., प्रबंधक मां शारदे संगीत महाविद्यालय लोहाघाट राजू पंत ने राग काफी गाओ सुहागन होली बरस की घड़ी अलबेली... सुनाया। गिरिश पंत ने राग खम्माच चतुर कन्हाई तुम जाने नहीं पाओगे मैं तुमसे खेलूंगी होली..., बाल कलाकार आयुष भट्ट ने राग जंगला काफी में छोड़ चली सब काम धाम कैसी बंसिया बजाई घनश्याम... की तान छेड़ी।
दिनेश बिष्ट ने झूठी रे झूठी मोसे बतिया बनाई जाय सौतन संग रतिया बिताई... होली गायन किया। राग देश में हिमेश ने प्रेम प्रीत को रंग बरसत जहां चलो वृंदावन धाम..., महेश जोशी ने आजा रे बलमा आजा मोरे डेरे अबीर गुलाल मलू मुख तोर..., तुलसी दत्त जोशी ने कलंक लगे सो लगे मोरी आली आज पिया के मैं गरूवा लगूंगी... का गायन किया।
होल्यार प्रेम बल्लभ भट्ट, रेखा भट्ट और डॉ. संतोष पांडेय ने भी होली गायन किया। तबले पर संगत दिनेश बिष्ट, अंकित जोशी, बाल कलाकार मयंक नरियाल ने दी। यहां प्रधाना ग्राम पंचायत अमकड़िया रेखा भट्ट, जीवन कलखुड़िया, नीरज कलखुड़िया, शैलेश कलखुड़िया, नितिन कलखुड़िया, मोहित बिष्ट, मीना कलखुड़िया आदि मौजूद रहे।
Trending Videos