सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The path of devotees to Maa Purnagiri Dham will be easier.

Champawat News: मां पूर्णागिरि धाम के लिए श्रद्धालुओं की राह आसान होगी

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 08 Feb 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
The path of devotees to Maa Purnagiri Dham will be easier.
बाटनागाड़ में मलबे के बीच से तैयार सड़क से गुजरता वाहन। संवाद
विज्ञापन
टनकपुर/पूर्णगिरि (चंपावत)। मां पूर्णागिरि धाम के मार्ग पर ककराली गेट से भैरव मंदिर तक श्रद्धालुओं को बेहतर सड़क मिलेगी। बाटनागाड़ में मलबा हटाने के साथ ही मार्ग की मरम्मत हो गई है। अब धूल से बचाव और बेहतर सुविधा के लिए करीब दो मीटर में आरबीएम डाला जाएगा। साथ ही अगले दो दिन में सड़क पैचवर्क भी शुरू हो जाएगा।
Trending Videos

मां पूर्णागिरि धाम में वार्षिक मेले में व्यवस्थाओं के लिए प्रशासन ने काम तेज कर दिया है। टनकपुर से भैरव मंदिर तक करीब 18 किलोमीटर में कई नदी-नाले पड़ते हैं। बारिश के मौसम में कई नाले और गधेरों का पानी राह रोक देता है। बाटनागाड़ और किरौड़ा नाले के उफान पर आने से बरसात में श्रद्धालुओं की राह मुश्किल हो जाती है। हर बार मेले से पहले सड़क की मरम्मत की जाती है लेकिन बारिश होते ही कटाव हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार प्रशासन बाटनागाड़ में सुगम यातायात के लिए सड़क मरम्मत को प्राथमिकता दे रहा है। लोक निर्माण विभाग ने बाटनागाड़ में करीब एक किमी में फैले मलबे और पत्थरों को हटा दिया है। साथ ही मरम्मत कार्य किया जा रहा है। बाटनागाड़ क्षेत्र के करीब 200 मीटर हिस्से में धूल की दिक्कत को खत्म करने के लिए उसमें आरबीएम डाला जा रहा है। मेले के आगाज से पहले इसका कार्य पूरा कर लिया जाएगा। वर्तमान में मार्ग का बाटनागाड़ के हिस्से को छोड़कर अन्य जगह डामरीकरण कार्य पूरा कर लिया गया है।
अगले दो दिन में पूर्णागिरि मार्ग पर पैचवर्क भी शुरू कर दिया जाएगा। बाटनगाड़ में सड़क को बेहतर बनाने के लिए सभी तैयारियां की जा रही हैं। आरबीएम भी जल्द डाल दिया जाएगा। इस बार श्रद्धालुओं को यातायात में बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। - लक्ष्मण सिंह सामंत, एई, लोनिवि, टनकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed