फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Leopard entered the house and attacked the elderly man in champawat

खौफनाक रात: टीवी देख रहे पिता पर झपटा तेंदुआ, बहादुर बेटी ने बचाई जान; हमलावर को घर के अंदर कर दिया कैद

Sat, 18 Jul 2026 11:06 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत Published by: Heera Updated Sat, 18 Jul 2026 11:06 AM IST
सार

चंपावत के सिमल्टा गांव में शुक्रवार रात तेंदुए ने घर में घुसकर टीवी देख रहे बुजुर्ग पर हमला कर दिया। बुजुर्ग की मायके आई बेटी किरण पांडे ने साहस दिखाते हुए पिता को तेंदुए के चंगुल से बचाया और हमलावर तेंदुए को घर के अंदर ही कैद कर दिया।

विज्ञापन
Leopard entered the house and attacked the elderly man in champawat
पिंजरे में कैद तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंपावत जिला मुख्यालय के निकटवर्ती ग्राम पंचायत सिमल्टा में शुक्रवार को देर रात घर में टीवी देख रहे एक बुजुर्ग पर तेंदुए ने घात लगाकर हमला कर दिया। कुछ दिनों के लिए मायके आई हुई उनकी बेटी की बहादुरी के कारण पिता की जान बच गई और तेंदुए को भी बेटी ने घर के अंदर कैद कर दिया। जिससे एक बड़ा हादसा होने से बाल बाल बच गया। तेंदुए के हमले में बुजुर्ग  घायल हो गया। 

विज्ञापन


शुक्रवार रात को चंपावत जिला मुख्यालय से 12 किमी दूर सिमल्टा गांव में सुरेश चंद्र पांडे (64) पुत्र लक्ष्मी दत्त पांडे खाना खाने के बाद अपने घर में टीवी देख रहे थे, इस दौरान घात लगाकर बैठे तेंदुए ने घर के अंदर ही घुसकर उन पर हमला कर दिया और उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस दौरान ससुराल से कुछ दिनों के लिए पिता के घर आई उनकी बेटी किरण पांडे अपने पिता के लिए देवदूत बनकर सामने खड़ी हो गई। उसने साहस और बहादुरी दिखाते हुए तेंदुए के चंगुल से पिता को तो बचाया ही साथ ही उसको घर के अंदर ही कैद कर दिया।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही उप प्रभागीय वनाधिकारी सुनील कुमार के नेतृत्व में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया। देर रात तक चले रेस्क्यू  अभियान में वन विभाग की टीम तेंदुए को पिंजरे में कैद कर लिया। जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। उप प्रभागीय वनाधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि घायल को तत्काल चंपावत जिला अस्पताल में ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed