सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Preparations for operation of two fair special trains for Maa Purnagiri fair

Champawat News: मां पूर्णागिरि मेले में दो मेला स्पेशल ट्रेनों के संचालन की तैयारी

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 11 Feb 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Preparations for operation of two fair special trains for Maa Purnagiri fair
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। 27 फरवरी से शुरू होने वाले मां पूर्णागिरि मेले के लिए रेलवे ने भी तैयारी शुरू कर दी है। इस बार श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कासगंज और बरेली जंक्शन से एक-एक मेला स्पेशल ट्रेन संचालन की तैयारी है। इसके लिए स्टेशन स्तर से कवायद शुरू हो रही है।
Trending Videos

मां पूर्णागिरि धाम दर्शन के लिए रेल से लाखों श्रद्धालु के टनकपुर आने से रेलवे की अच्छी आय होती है। ब्राॅड गेज लाइन और इलेक्ट्रिक इंजन के दौड़ने के बाद से ट्रेनों की संख्या भी बढ़ गई है। वर्तमान में पांच एक्सप्रेस और चार पैसेंजर ट्रेनों का संचालन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महानगरों से आने वाले श्रद्धालुओं को इनसे पूर्णागिरि धाम आने की सुविधा मिलेगी। पिछले वर्ष मेले के दौरान प्रतिदिन दोपहर 2:30 बजे कासगंज के लिए मेला स्पेशल का संचालन हुआ था जबकि बरेली जंक्शन के लिए रात में 9:30 बजे मेला स्टेशन दौड़ी। इस बार भी दो मेला स्पेशल ट्रेनों के संचालन की तैयारी है। जल्द मेला ट्रेनों का शेड्यूल आने की संभावना जताई गई है।
कोट
दो मेला स्पेशल ट्रेनों के संचालन के लिए प्रस्ताव पर विचार चल रहा है। श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने पर ट्रेनों की संख्या बढ़ेगी। स्टेशन में अमृत भारत योजना के तहत यात्री सुविधाओं को और बेहतर किया गया है। - केडी कापड़ी, स्टेशन अधीक्षक, टनकपुर रेलवे स्टेशन
मां पूर्णागिरि मेले बिजली पानी का कार्य शुरू

पूर्णागिरि (चंपावत)। पूर्णागिरि मेले की तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं। जल संस्थान ने पेयजल और बिजली ठेकेदार के कर्मियों ने लाइट लगाने का कार्य तेज कर दिया है। बुधवार को जल संस्थान की ओर से कालीगूंठ पेयजल लाइन और ठुलीगाढ़ पेयजल लाइन की मरम्मत पूरी कर ली। वहीं निगाली पेयजल और जलकुनिया पेयजल लाइन का मरम्मत का काम 90 प्रतिशत कर दिया गया है। जल संस्थान के अधिकारियों ने बताया कि मेले के उद्घाटन से पहले सभी लाइनों को चालू कर दिया जाएगा। जिला पंचायत के बिजली ठेकेदार का कहना है कि लाइट लगाने के कार्य में तेजी लाई जा रही है। जगह-जगह लाइट लगाई जा रही है। तहसीलदार जगदीश नेगी ने बताया कि मेला उद्घाटन से पहले सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed